Barabanki

Barabanki: गला काटकर युवक की हत्या का मामला, पीड़ित परिवार से मिले मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सख्त कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

Barabanki: दरियाबाद क्षेत्र में युवक बब्लू राजभर की निर्मम हत्या के बाद कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने सख्त कार्रवाई और आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। जानें पूरी खबर

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 31 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा में युवक बब्लू राजभर की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

Barabanki

आइस्क्रीम बेचने गए युवक की बेरहमी से हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बब्लू राजभर (पुत्र पूर्णवासी) तीन दिन पूर्व ग्राम नैपुरा मजरे परसावल में आइसक्रीम बेचने गया था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बेखौफ चोरों का आतंक: किराना दुकान का शटर तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के आरोप के मुताबिक, आरोपी शंकर यादव ने दो बार आइस्क्रीम लिया और पैसे नहीं दिए। जब बब्लू आइस्क्रीम निकालने के लिए झुका, तभी आरोपी ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

पीड़ित परिवार से मिले मंत्री ओमप्रकाश राजभर

घटना की जानकारी मिलते ही ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।

उन्होंने मृतक की पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का आश्वासन

मंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि—

  • आवास
  • कृषि भूमि
  • बच्चों की शिक्षा
  • भरण-पोषण
  • पेंशन
यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नाबालिग चोरों का आतंक: इलेक्ट्रॉनिक दुकान का गल्ला साफ, पूरी वारदात CCTV में कैद

जैसी सभी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश भी दिए गए।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जानकारी सामने आई है, जिस पर मंत्री ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा: चोरी के आभूषण बरामद, एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर हुई कार्रवाई 
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22986
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?