Barabanki

Barabanki: जैदपुर CHC में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग, 13 एंबुलेंस जलकर खाक, 30 को बचाया गया

SHARE:

Barabanki: जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग लग गई।

आग से 13 एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं, जबकि 30 को बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 29 मार्च 2026

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई एंबुलेंस इसकी चपेट में आ गईं।

Barabanki

43 एंबुलेंस में से 13 पूरी तरह जलकर नष्ट

घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि 13 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के दो सरकारी स्कूलों में सुबह 9 बजे तक लटके रहे ताले: इंतजार कर लौटे बच्चे, शिक्षकों की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते प्रयास कर करीब 30 एंबुलेंस को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी स्रोत से आग लगी, जिसकी लपटें एंबुलेंस तक पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में देवा रोड ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा! नो-एंट्री के बीच फर्राटा भर रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम | Barabanki News

एंबुलेंस में डीजल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ।

जांच में जुटी पुलिस, नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली

यह भी पढ़ें  Barabanki Fire News: 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल नहीं पहुंची तो किसानों ने खुद बुझाई आग

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23343
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई