Barabanki

Barabanki: प्रधान व साथियों पर दबंगई का गंभीर आरोप, जबरन गिराई दलित परिवार की दीवार; विरोध पर महिलाओं को दी गोली मारने की धमकी

SHARE:

Barabanki: लोनीकटरा थाना क्षेत्र में प्रधान और उसके साथियों पर घर की दीवार गिराने, महिलाओं को धमकाने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप।

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 मार्च 2026

जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरिनपुरवा (पोस्ट मनोधरपुर) में दबंगई और कथित गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के प्रधान समेत कई लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिलाओं को धमकाने का आरोप लगाया है।

ग्राम बेडौरा निवासी तुलसीराम पासी के अनुसार, घटना उस समय की है जब उनके घर पर पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे और केवल महिलाएं ही थीं। इसी दौरान प्रधान अमित कुमार मौर्य अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जबरन घर की दीवार गिरवा दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मसौली पशु बाजार के पास दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर, कार भी आई चपेट में, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

100 फुट लंबी दीवार गिराने और धमकी देने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि प्रधान अमित कुमार मौर्य के साथ दयाराम, कमलेश, पवन, चन्द्रभान, भगौती, राजू और प्रेम भी मौजूद थे।

इन लोगों ने कथित तौर पर लगभग 100 फुट लंबी दीवार को गिरा दिया।

जब घर की महिलाओं ने विरोध किया तो आरोप है कि अमित कुमार मौर्य, करीमुल्ला और राजाराम ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।

80-90 साल पुरानी जमीन पर रह रहा है परिवार

तुलसीराम पासी ने बताया कि उनका परिवार पिछले 80 से 90 वर्षों से इस भूमि पर रह रहा है।

इसके बावजूद इस तरह की घटना से परिवार में दहशत का माहौल है और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिजली कटौती ने छीनी पूरे परिवार की जिंदगी: घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ट्रेलर ने कुचला, 3 बच्चों समेत पति की मौत, पत्नी गंभीर

पीड़ितों ने लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है।

पुलिस ने कहा – जमीन विवाद का मामला, जांच जारी

इस मामले में लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और प्रथम दृष्टया यह जमीन से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रहा है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

गांव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दबंगों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी देखें 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20128
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई