Barabanki

Barabanki: तीन दिन बाद भी गुनगुन का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, कोतवाली में ही धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

SHARE:

Barabanki: जिले के हैदरगढ़ कस्बे में 14 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने के तीन दिन बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली परिसर में धरना दिया।

पुलिस ने कई टीमों का गठन कर तलाश तेज कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मार्च 2026

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ (Haidergarh) कस्बे में 13 वर्षीय बालिका के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग न मिलने से नाराज परिजन रविवार को कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

धरने में स्थानीय पत्रकारों और कई संभ्रांत नागरिकों ने भी परिजनों का समर्थन किया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द बालिका की बरामदगी की मांग की।

13 मार्च की शाम घर के बाहर से हुई थी लापता

जानकारी के अनुसार, 13 मार्च की शाम कस्बे के पूरे मितई वार्ड निवासी पत्रकार नृपेंद्र तिवारी की 13 वर्षीय पुत्री गुनगुन घर के बाहर खेलते समय अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने उसी दिन इसकी शिकायत हैदरगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: यूपी को AI और रिसर्च हब बनाने की दिशा में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम, लॉन्च की 50 करोड़ की CUCET स्कॉलरशिप

परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं, जिससे परिवार में चिंता और भय का माहौल है।

 

कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे परिजन

रविवार को बालिका का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए परिजन पत्रकारों और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी, कई टीमों का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालिका की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन पहले ही कर दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईरान में जनता के नरसंहार के विरोध में CPI का ज़ोरदार प्रदर्शन, एप्सटीन फाइल्स को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना 

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

व्हाट्सएप कॉल पर मिली धमकी, परिजनों की बढ़ी चिंता

परिजनों के अनुसार, शनिवार को बालिका के चाचा को व्हाट्सएप कॉल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। कॉल करने वाले ने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

इस घटना के बाद परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर और ज्यादा चिंतित हो गया है।

स्थानीय लोगों और नेताओं ने किया समर्थन

धरने में कई स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने कहा कि लड़की को लापता हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस-राजस्व टीम पर हमला करने वाले 14 वांछित आरोपियों के घर पुलिस की दबिश, फरार मिलने पर चस्पा हुआ नोटिस

उन्होंने कहा कि सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और जल्द से जल्द बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

धरने में पंडित सिद्धार्थ अवस्थी, पंकज मिश्रा, समाजसेवी दीपू तिवारी, बैजनाथ मौर्य सहित कई स्थानीय लोग और पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1738
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई