Barabanki

Barabanki: दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

SHARE:

Barabanki: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल स्टोर और थोक दवा प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण किया।

जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो ने कई प्रतिष्ठानों की जांच कर 12 दवाओं के नमूने प्रयोगशाला भेजे।

कमियां मिलने पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू की गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर और थोक दवा प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश के क्रम में 09 मार्च 2026 से जिला औषधि निरीक्षक राजिया बानो द्वारा जनपद के सभी थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों और गोदामों का स्थलीय सत्यापन और निरीक्षण किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत दवा दुकानों और गोदामों की व्यवस्थाओं की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान इस बात पर नाराज़ हुई नोडल अधिकारी नीना शर्मा (IAS), डॉक्टरों को दिए यह सख़्त निर्देश

कई मेडिकल स्टोर और फार्मा प्रतिष्ठानों की जांच

गांधी नगर, नई सड़क, मुंशीगंज समेत कई क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान जिले के कई दवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से

  • गांधी नगर हेड पोस्ट ऑफिस स्थित मान्या इंटरप्राइजेज
  • नई सड़क स्थित मौर्या फार्मेसी
  • अनवारी बेहटा स्थित टी स्पून फार्मास्युटिकल्स इंडिया प्रा. लि.
  • धरम नगर बडेल स्थित श्री गोपाल जी इंटरप्राइजेज
  • सुधियामऊ स्थित एसआर ड्रग हाउस
  • मुंशीगंज स्थित लखन मार्केट के विशाल इंटरप्राइजेज, मन इंटरप्राइजेज, वैश फार्मा, एएफ फार्मास्युटिकल्स, अभिषेक सर्जिकल एंड मेडिकल्स, खुशी फार्मा, पीएस ट्रेडर्स और जय भारत इंटरप्राइजेज एंड मेडिकल सप्लायर्स
  • फतेहपुर स्थित श्याम सुंदर मेडिकल्स

इन सभी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था और फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की, जिनमें शामिल हैं—

  • औषधि लाइसेंस और उसके प्रकार
  • प्रतिष्ठान का किरायानामा या भवन स्वामी के वैध दस्तावेज
  • दवा भंडारण की व्यवस्था
  • प्रतिष्ठान में आने-जाने का मार्ग
  • फार्मासिस्ट या कम्पीटेंट पर्सन की उपस्थिति
यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

इसके अलावा कोडिनयुक्त कफ सिरप और नारकोटिक श्रेणी की दवाओं की विशेष रूप से सघन जांच की गई।

12 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर बिक्री के लिए रखी गई 12 दवाओं के नमूने संग्रहित कर जांच और विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गईं, उन्हें निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए सहायक आयुक्त (औषधि), अयोध्या मंडल को भेजा गया है।

नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 05 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, गूगल सर्च से रेकी कर बिजली घरों को बनाते थे निशाना; भारी मात्रा में विद्युत तार बरामद

अधिकारियों के अनुसार जनपद में इस तरह का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि दवा बाजार में अवैध और मानकहीन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1687
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?