Barabanki

Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर से टकराई अर्टिगा कार; एक युवक की मौत 6 घायल

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह अर्टिगा कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 7 लोग घायल हुए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक ब्रेक लगाए कंटेनर ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेजा गया।

बलिया से आगरा जा रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग बलिया से आगरा की ओर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जब कार सवार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब 32 से 34 किलोमीटर पॉइंट के बीच पहुंचे, तभी आगे चल रहे कंटेनर ट्रक चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बाराबंकी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, SIR मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए गए डीएम शशांक त्रिपाठी
अचानक ब्रेक लगने से कार चालक हुआ अनियंत्रित

अचानक ब्रेक लगने के कारण कार चालक समय पर वाहन नियंत्रित नहीं कर सका और अर्टिगा कार तेज रफ्तार में कंटेनर ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में कराया गया भर्ती

कार में सवार युधिष्ठर, मोहिनी, दीवान सिंह, कृपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, योगेंद्र सिंह और नवीन घायल हो गए। कार को चंद्रपाल सिंह चला रहे थे जबकि कृपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी असरोई थाना इगलास जनपद अलीगढ़ आगे की सीट पर बैठे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जल जीवन मिशन के तहत 2 करोड़ की लागत से निर्मित पानी टंकी का लोकार्पण, 2000 परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
गंभीर घायल युवक की लखनऊ में मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल कृपाल सिंह (39 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने कंटेनर को लिया हिरासत में

घटना के संबंध में हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कंटेनर ट्रक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने अनफिट स्कूली वाहनों पर चलाया चाबुक, 2 वाहन सीज, 16 का चालान

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1622
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?