Barabanki

Barabanki: खेत की नाली में मिली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश, गले पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

SHARE:

Barabanki: जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में खेत की सिंचाई नाली में 70 वर्षीय वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान बसंता पत्नी स्व. बाबूलाल रावत के रूप में हुई है।

शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पड़रिया मजरे लाही गांव के बाहर रविवार सुबह एक खेत की नाली में करीब 70 वर्षीय वृद्धा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान गांव की ही निवासी बसंता पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल रावत के रूप में हुई है। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो दयाराम रावत के खेत में बनी सिंचाई नाली में वृद्धा का शव पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा - प्रेम प्रसंग और रंजिश में चापड़ से गला काटकर हुई थी निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद

शव पर चोट के कई निशान मिले

गले पर दबाव और चेहरे पर चोट के मिले निशान

पुलिस के अनुसार नाली में मिले शव के चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा मृतका के दांत टूटे हुए थे और उनसे खून निकल रहा था।

वृद्धा के गाल पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं और गले पर हाथ से दबाने के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Barabanki: खेत की नाली में मिली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश, गले पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
फाइल फ़ोटो : बसंता (मृतका)

इकलौता बेटा दिल्ली में करता है नौकरी

मृतका का इकलौता बेटा छेद्दू दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि बहू होली के मौके पर अपने मायके लालपुर गांव गई हुई थी।

वृद्धा के साथ उसकी स्वर्गीय बेटी का 12 वर्षीय पुत्र अंकित रहता था।

 

रात में रहस्यमय तरीके से गायब हुई वृद्धा

नाती ने बताई पूरी घटना

वृद्धा के नाती अंकित ने बताया कि शनिवार रात हमेशा की तरह वह और उसकी नानी गांव के बाहर स्थित घर में अलग-अलग चारपाई डालकर सोए थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 22 लाख रुपए कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल बरामद, एएसपी ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन

रात करीब 11 बजे जब अंकित की नींद खुली, तो उसने देखा कि उसकी नानी चारपाई पर नहीं थीं। मच्छरदानी उलझी हुई थी और चप्पल भी उल्टे पड़े थे।

अंकित ने टॉर्च की मदद से आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन नानी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद वह दोबारा सो गया।

सुबह उठकर उसने यह बात ग्रामीणों को बताई।

घर से 300 मीटर दूर खेत की नाली में मिला शव
वृद्धा की तलाश में निकले ग्रामीणों ने घर के पीछे करीब 300 मीटर दूर दयाराम के खेत में बनी सिंचाई नाली में शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घर और शव मिलने वाली जगह पर जाकर जांच की और कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दिए जांच के निर्देश

घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम फागुनी मेला—डीएम व एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत जानकारी ली और पुलिस टीम को हत्या के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

📍 रिपोर्ट: मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1588
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई