Barabanki

Barabanki: होली खेलने के नाम पर दलितों से बदसलूकी व मारपीट, कार्रवाई में देरी पर भड़की भीम आर्मी; आधी रात को कोतवाली का किया घेराव

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली क्षेत्र में होली के दौरान दलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया।

आरोपियों द्वारा जातिसूचक गालियां देने और घर में घुसकर हमला करने का आरोप है।

पुलिस कार्रवाई में देरी के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने देर रात नगर कोतवाली का घेराव किया, जिसके बाद कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 मार्च 2026

यूपी के बाराबंकी ज़िले के नगर कोतवाली इलाके के ग्राम फरिश्तीपुर (पोस्ट गदिया) में होली खेलने के नाम पर दलित समुदाय के लोगों के साथ बदसलूकी और बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने देर रात नगर कोतवाली का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

होली खेलने के बहाने मोहल्ले में पहुंचे दबंग, विरोध करने पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे कुछ दबंग किस्म के लोग होली खेलने के नाम पर मोहल्ले में पहुंचे और वहां रहने वाले लोगों के साथ बदसलूकी करने लगे। मोहल्ले के निवासी जितेन्द्र और सर्वेश ने जब उनकी आपत्तिजनक हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पहले छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, फिर शादी के झांसे व धर्म परिवर्तन की कहानी… युवती की दो अलग-अलग तहरीरों से पुलिस उलझी

लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, दो युवक समेत कई गंभीर घायल

आरोप है कि प्रशांत कुमार यादव, अंकित यादव, अजय यादव पुत्रगण विजय, अमित यादव पुत्र शहजराम, शुभम यादव, राहुल यादव, अमन यादव, रघुवीर यादव, सतीश यादव सहित करीब 10–15 अज्ञात लोग लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, बेल्ट और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए दोनों युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में सर्वेश के सिर पर धारदार हथियार लगने से उसका सिर फट गया, जबकि जितेन्द्र को चाकू से वार कर घायल कर दिया गया।

दोनों युवक जान बचाने के लिए घर में घुस गए, लेकिन आरोप है कि दबंग घर के अंदर भी घुस आए और लात-घूसों व डंडों से मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ भी की। जिसमें कुछ महिलाओं को भी चोट लगने की बात सामने आ रही है।

बस्ती में आग लगाने की धमकी देकर आरोपी फरार

शोर सुनकर जब मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पूरी बस्ती में आग लगाने और सभी को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में चोरों का आतंक: भागवत कथा के दौरान दो घरों में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस बिना कोई ठोस कार्रवाई किए ही वापस लौट गई।

पुलिस कार्रवाई में देरी पर भीम आर्मी का देर रात प्रदर्शन

घायलों का मेडिकल परीक्षण न कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए देर रात करीब 12 बजे नगर कोतवाली पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Barabanki: होली खेलने के नाम पर दलितों से बदसलूकी व मारपीट, कार्रवाई में देरी पर भड़की भीम आर्मी; आधी रात को कोतवाली का किया घेराव

 

स्थिति को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

देर रात दर्ज हुआ मुकदमा

प्रदर्शनकारियों के दबाव के बाद रात करीब 1 बजे सर्वेश की मां सगीता देवी पत्नी राजकुमार निवासी फरिश्तीपुर की तहरीर पर प्रशांत यादव, अजय यादव, अमित यादव और शुभम सहित 10 नामजद तथा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: यूजीसी एक्ट के विरोध में डीएम कार्यालय पर सवर्ण समाज का ज़ोरदार प्रदर्शन, सवर्ण आर्मी ने पीएम मोदी को दी यह चेतावनी 

Barabanki: होली खेलने के नाम पर दलितों से बदसलूकी व मारपीट, कार्रवाई में देरी पर भड़की भीम आर्मी; आधी रात को कोतवाली का किया घेराव

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19466
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई