Barabanki

Barabanki: शादी समारोह से छात्र की बाइक चोरी, CCTV में क़ैद हुए चोर; फिर भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान छात्र की हीरो डीलक्स बाइक चोरी।

CCTV में कैद हुए चोर, 6 हजार नकद और घड़ी भी ले गए।

पीड़ित ने FIR दर्ज न होने का लगाया आरोप, बढ़ती घटनाओं से जनता में रोष।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक छात्र की बाइक चोरों ने पार कर दी। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस अब तक न तो चोरों को पकड़ सकी है और न ही बाइक बरामद कर पाई है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज न किए जाने का आरोप भी लगाया है।

 

नेशनल पैलेस के बाहर से चोरी हुई बाइक

नगर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर, सुमैया नगर निवासी दीपक शर्मा पुत्र रमाकांत शर्मा, जो कि ग्रेजुएशन के छात्र हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपनी हीरो डीलक्स (UP 41 AE 4418) से श्रीराम कॉलोनी स्थित नेशनल पैलेस मैरिज लॉन में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News – हैदरगढ़ में संविदा विद्युत कर्मियों ने लगाया शोषण का आरोप, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV फुटेज में लॉक तोड़ते दिखे चोर

पीड़ित ने मैरिज लॉन के गार्ड की मदद से वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में एक युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि उसके अन्य साथी सड़क के दूसरी ओर खड़े होकर इंतजार करते नज़र आ रहे हैं।

इससे साफ है कि चोरी की वारदात संगठित गिरोह द्वारा पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बच्चों के झगड़े में ससुर ने दामाद पर किया लाठी से हमला, आंख में गंभीर चोट; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

 

बाइक की डिग्गी में रखे थे नकदी और कीमती सामान

दीपक शर्मा के अनुसार बाइक की डिग्गी में एक जैकेट रखी थी, जिसकी जेब में करीब 6 हजार रुपये नकद और एक घड़ी भी रखी हुई थी। चोरी के बाद पीड़ित को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप, पुलिस पर सवाल

पीड़ित छात्र ने अगले दिन सुबह बड़ेल चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई हुई है।

इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। वहीं, नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बढ़ती घटनाओं से जनता में आक्रोश

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सीसीटीवी में स्पष्ट तस्वीर होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, हड़ताल के चलते भटकते रहे खाताधारक

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2269
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?