Barabanki

Barabanki: तेज़ रफ़्तार रोडवेज़ बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे; युवक की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki: घु़ंघटेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार 23 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी।

बाइक के उड़े परखच्चे, युवक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती।

बस चालक मौके से फरार, पुलिस जांच की बात कह रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार रोड़वेज़ बस ने बाइक सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के. कुमार ने थाना समाधान दिवस में सुनी ग्रामीणों की सुनी फरियाद,  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

टिकैतगंज-घुंघटेर मार्ग पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घुंघटेर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी 23 वर्षीय चंदन मिश्रा गुरुवार दोपहर बाइक (संख्या-UP 32 KE 4933) से कस्बा टिकैतगंज जा रहे थे। जैसे ही वह टिकैतगंज-घुंघटेर मार्ग पर स्थित मतलूकपुर गांव के निकट पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके कर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: करोड़ो की लागत से लग रहे खड़ंजे में पीली ईंट का उपयोग, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप
बस चालक फरार, पुलिस ने कही यह बात

हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में घुंघटेर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2267
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?