Barabanki

Barabanki: होली से पहले FSDA की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख का सरसों तेल सीज; 200 किलो दूषित मिठाई कराई नष्ट

SHARE:

Barabanki: होली से पहले बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

12 स्थानों पर छापेमारी, 16 लाख रुपये का सरसों तेल सीज, 400 लीटर पाम ऑयल जब्त और 200 किलो दूषित मिठाई नष्ट।

कई दुकानों से दूध, पनीर और तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 21 फरवरी 2026

होली के पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने जनपद बाराबंकी में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 12 स्थानों पर जांच की।

कार्रवाई के दौरान कुल 6 नमूने संग्रहित किए गए, जबकि मिलावट की आशंका पर भारी मात्रा में खाद्य तेल सीज किया गया और लगभग 200 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki Politics: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा में मची भगदड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब उर्फ कोकब बसपा में शामिल

UPSIDC फतेहपुर में 16 लाख का सरसों तेल सीज

जांच टीम ने फतेहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत UPSIDC में स्थित सोना गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर छापेमारी की। यहां से सरसों के तेल के दो नमूने लिए गए।

  • करीब 16 लाख रुपए कीमत का ‘गोपी चंद’ ब्रांड सरसों का तेल मिलावट की आशंका में सीज किया गया।
  • लगभग 400 किलोग्राम एक्सपायर्ड सरसों तेल की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रामसनेहीघाट और रामनगर में भी कार्रवाई

400 लीटर पाम ऑयल सीज

रामसनेहीघाट स्थित विष्णु ट्रेडर्स से पाम ऑयल का नमूना संग्रहित किया गया। मिलावट की आशंका के चलते लगभग 400 लीटर पाम ऑयल (अनुमानित क़ीमत ₹60,000) को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कार व सोने की चेन को लेकर नवविवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
200 किलो दूषित मिठाई नष्ट

भिटरिया (रामसनेहीघाट) और रामनगर के रानी बाजार क्षेत्र के छापेमारी के दौरान करीब 200 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया।

इसके अलावा:

  • श्री राम स्वीट, त्रिलोकपुर से दूध और पनीर के नमूने लिए गए।
  • बालाजी डेयरी से दूध का नमूना संग्रहित किया गया।

होली पर मिलावट रोकने के लिए सख्त निगरानी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत जनपद के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस अभियान के शामिल रहे।

अधिकारियों ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही आम जनता से अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत विभाग को दे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर पर पैसे चुराने का आरोप, शिकायत पर मैनेजर ने ग्राहक को दी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1214
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई