Barabanki

Barabanki: होली और रमज़ान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, जुमे की नमाज का समय बदला; प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

SHARE:

Barabanki: होली और रमजान को लेकर नगर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई।

आपसी सहमति से जुमे की नमाज का समय दोपहर 2 बजे तय किया।

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने सुरक्षा, ट्रैफिक व सोशल मीडिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 20 फरवरी 2026

आगामी होली और माह-ए-रमज़ान को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने की। इस दौरान दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के सभासद और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

19 फरवरी से रमज़ान, 4 मार्च को होली

बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 19 फरवरी से माह-ए-रमज़ान की शुरुआत हो चुकी है, जबकि 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  “हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे”—महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

उन्होंने स्पष्ट किया कि होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही किया जाएगा और सभी धार्मिक कार्यक्रम तय समय के अनुसार संपन्न होंगें। चूंकि इस बार होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है, इसलिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो।

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने आमजन से अपील की कि त्योहारों को परंपरागत ढंग से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू ने अज्ञात बदमाशों पर गहने लूटकर हत्या का लगाया आरोप

 

ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देश

प्रशासन ने लोगों से विशेष रूप से अपील की है कि—

  • शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं
  • बाइक पर ट्रिपलिंग से बचें
  • चलती मोटरसाइकिल पर गुब्बारे न फेंकें
  • निर्धारित स्थानों पर ही होलिका दहन करें

अभिभावकों से भी अपने बच्चों को जागरुक करने की अपील की गई।

जुमे की नमाज़ का समय बदला गया

दोपहर 2 बजे अदा की जाएगी नमाज़

बैठक में सभासद ताज बाबा ने आपसी भाईचारे का सन्देश देते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता ही बाराबंकी की पहचान है। आपसी सहमति से जुमे की नमाज़ का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है, ताकि दोनों समुदाय अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्वक मना सकें।

बैठक में सभासद सादिक हुसैन। मोहम्मद आसिफ, सलमान उर्फ सल्लू, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद फैसल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारा और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बेलहरा प्राथमिक केंद्र में 150 मरीजों को फल वितरण, सैम खान फाउंडेशन ने मानवता का दिया संदेश

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23043
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई