Barabanki

Barabanki News: भव्य विदाई समारोह में स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम पहनाकर सेवानिवृत्त ADO पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

Barabanki News: भव्य विदाई समारोह में स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम पहनाकर सेवानिवृत्त ADO पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई

Barabanki News:

बाराबंकी के मसौली ब्लॉक में एडीओ पंचायत जानकीराम के सेवानिवृत्त होने पर ब्लॉक सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 04 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के मसौली ब्लाक में तैनात रहे सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जानकीराम के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर बुधवार को ब्लॉक सभागार में एक भव्य एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी तथा ब्लाक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

विदाई समारोह उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर कर्मचारी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जानकीराम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आप भले ही सरकारी सेवा से रिटायर हुए हो, लेकिन समाज सेवा से कभी रिटायर नहीं होते। बीडीओ ने कहा कि कर्मठ व्यक्ति को लोग सेवानिवृत्त के बाद भी याद रखते हैं और कर्मचारियों को जानकीराम जी के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी में पल्लवी पटेल ने खोला भाजपा सरकार के वादों का 'रिपोर्ट कार्ड', बोलीं- किसान खेत बचा रहा, युवा रोजगार तलाश रहा

बीडीओ ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि एडीओ पंचायत जानकीराम ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

कार्यक्रम में प्रभारी एडीओ पंचायत संजीव कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति एडीओ द्वारा पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा और उनके योगदान को कभी धूमिल नहीं होने दिया जाएगा।

अपने विदाई संबोधन में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जानकीराम ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्याओं को समस्या मानने के बजाए दायित्व समझकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास विभाग का परिवार उनका जन्मजात परिवार है। उन्होंने कहा कि यदि उनसे कभी किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए वो क्षमाप्रार्थी है। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगियों ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मासूम अंशू की मौत से भी नहीं चेता शिक्षा विभाग! सरकारी स्कूलों में झाड़ियों और गंदगी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे

Barabanki News: भव्य विदाई समारोह में स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम पहनाकर सेवानिवृत्त ADO पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई

इससे पूर्व समारोह में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जानकीराम को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए।

 

इस अवसर पर एडीओ आईएएसबी मदन गोपाल कनौजिया, कंसल्टिंग इंजीनियर प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी जैसराम, राम प्रकाश वर्मा, कमल किशोर, अखिलेश्वर सिंह, सौम्या सिंह, उत्तम वर्मा, अजय वर्मा, बीना मौर्य, वंदना, रमाकांत, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रलाल, पूर्व अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 64 वर्ष पुराने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: तालाब की भूमि पर बने 36 अवैध मकान ध्वस्त, हाईवे पर लगा लंबा जाम

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई