Barabanki

Barabanki News: दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद; कार्रवाई न होने से पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

SHARE:

Barabanki News:

नगर कोतवाली क्षेत्र में दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप सामने आया है। CCTV सबूत के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग युवती से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी में किराए के घर में रहने वाले एक पत्रकार की दिव्यांग बेटी के साथ एक युवक ने आपत्तिजनक हरकत की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीरें कैद होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

घर लौटने पर पिता ने देखा आपत्तिजनक हरकत

पीड़ित पत्रकार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह अपने घर लौटे, तो उन्होंने एक अज्ञात युवक को बोलने और सुनने में असमर्थ अपनी नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा। पिता के विरोध पर आरोपी ने कथित तौर पर उनके ऊपर हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अयोध्या पुलिस पर युवक को अगवा कर थर्ड डिग्री टार्चर व अवैध वसूली का आरोप, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

 

CCTV में क़ैद हुई तस्वीरें, फिर भी कार्रवाई नहीं

घटना के बाद भागते हुए युवक की तस्वीरें घर के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद पीड़ित परिवार का आरोप है कि लिखित तहरीर और सीसीटीवी साक्ष्य उपस्थित होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मंदिर के पुजारी से मारपीट: झाड़-फूंक करने से मना करने पर हमला, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

 

मकान मालकिन पर आरोपी का पक्ष लेने का आरोप

मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि मकान मालकिन, जो खुद को राजनीतिक प्रभाव वाला बताती है, आरोपी युवक के पक्ष में खड़ी नज़र आई। परिवार का कहना है कि मकान मालकिन ने उनके ऊपर घर खाली करने का दबाव बनाया और धमकाया।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि मकान में कुछ असामाजिक गतिविधियां होती रही है, जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है।

 

पुलिस की भूमिका पर सवाल, उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग

पीड़ित पिता का कहना है कि स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है और सिर्फ जांच का आश्वासन देकर टालमटोल कर रही है। उन्होंने बताया कि वे अब जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ट्रक को ओवरटेक करते समय फिसली बाइक, पहिए के नीचे कुचलकर चाचा की दर्दनाक मौत; भतीजे की हालत गंभीर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11969
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई