Barabanki

Barabanki News: अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गांधी भवन में शोक सभा, एनसीपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

Barabanki News:

अजित पवार के विमान हादसे में निधन की सूचना पर बाराबंकी के गांधी भवन में शोक सभा आयोजित। एनसीपी अजित पवार गुट के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने इसे देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 29 जनवरी 2026

बाराबंकी स्थित गांधी भवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रमुख नेता अजित पवार के विमान हादसे में निधन की सूचना के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित की।

यह शोक सभा एनसीपी (अजित पवार गुट) के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में विशाल जनचौपाल: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी ने सुनी हजारों लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

 

देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति: धनंजय शर्मा

शोक सभा को संबोधित करते हुए धनंजय शर्मा ने कहा कि

“अजित दादा का जाना देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे एक दूरदर्शी नेता, मजबूत प्रशासक और जनहित के लिए प्रतिबद्ध व्यक्तित्व थे।”

 

उन्होंने कहा कि अजित पवार ने अपने राजनीतिक जीवन में विकास, सुशासन और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी। उनका नेतृत्व और निर्णय क्षमता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

धनंजय शर्मा ने कहा कि उनके असमय जाने से जो राजनीतिक और वैचारिक शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को इस दुःख को सहन करने का शक्ति देने की कामना की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खोए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे, बाराबंकी पुलिस ने ₹16 लाख कीमत के 78 फोन कराए बरामद

 

जिले के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

शोक सभा में जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से एनसीपी जिला अध्यक्ष सुनील सोनी, विजय सिंह (गुड्डू भाई), मृत्यंजय शर्मा (बबलू भाई), विजय सिंह (मुन्ना), अशोक जायसवाल, नीरज दुबे, छोटू शर्मा, श्रीनिवास त्रिपाठी, अनिल वर्मा, सत्यवान वर्मा, सियाराम वर्मा (लंबू मिस्त्री), विजय कनौजिया, साकेत मौर्या सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा के दौरान पूरा वातावरण शोकाकुल रहा और उपस्थित लोगों ने अजित पवार के योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च: थाना प्रभारी बोले- "अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई"

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20138
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई