Barabanki

Barabanki News: 77वें गणतंत्र दिवस पर शौक़-ए-चाय कैफे व हिटमैन टर्फ में ध्वजारोहण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संविधान की महत्ता पर दिया संदेश

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 26 जनवरी 2026

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ रोड स्थित कुष्मांडा लॉन्स में संचालित शौक़-ए-चाय कैफे तथा हिटमैन टर्फ एवं गेमज़ोन में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू हुआ, जिसने देश को एक मज़बूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संविधान न केवल नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है, बल्कि हमे अपने मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, जिनका पालन करना व संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, छह महीने पहले हुई थी शादी; पति समेत चार हिरासत में

 

ग्राहकों व व्यापारियों के बांटी गई मिठाइयां

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शौक़-ए-चाय कैफे और हिटमैन टर्फ एवं गेमज़ोन के संस्थापकों द्वारा अपने ग्राहकों एवं आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मिठाइयों का वितरण कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अबू तालिब, फैज़, आमिर सज्जाद, सलमान और दानिश आज़म वारसी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गणतंत्र दिवस से पहले एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नागरिकों एवं व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

 

युवाओं की पसंद बनता जा रहा शौक़-ए-चाय

युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा शौक़ ए चाय कैफे और उससे जुड़ा हिटमैन टर्फ एवं गेमज़ोन, अपने औपचारिक उद्घाटन से पहले ही बाराबंकी आकर्षण का केंद्र बन चुका है। आधुनिक सुविधाओं और नए कॉन्सेप्ट के चलते यह स्थान ख़ासकर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर के प्रतिष्ठित टेंट और किराना व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22576
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई