Barabanki

Barabanki News: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल

SHARE:

Barabanki News: Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 26 जनवरी 2026

जनपद बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रीवा-सीवा से सरसवा मार्ग पर मौलाबाद गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक बाइक पर सवार दीपक कुमार पुत्र प्रमेंद्र, निवासी दुलारे फार्म, उनके साथ प्रमेंद्र मौर्य, उनकी पुत्री रोशनी और पत्नी (नाम अज्ञात) घायल हो गए। वही दूसरी बाइक पर सवार गोपी कृष्ण, निवासी दरियापुर, तथा अंगद (27 वर्ष) पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी मलिकापुर, थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर भी हादसे की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत: तेरहवीं से लौटते समय अज्ञात टेंपो ने मारी थी टक्कर, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

दुर्घटना के बाद एकत्र हुए आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बड्डूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अंगद को मृत घोषित कर दिया, इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वही गोपी कृष्ण की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों—दीपक कुमार, प्रमेंद्र मौर्य, उनकी पुत्री रोशनी और पत्नी—को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: दो दिन से लापता BJP नेता का तालाब में उतराता मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी

पुलिस ने मृतक अंगद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सामान्य कराया।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर बेख़ौफ़ चोरों का तांडव! दो दुकानों के शटर तोड़े, हजारों का सामान चोरी; CCTV फुटेज के बावजूद नहीं दर्ज हुई FIR
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?