Barabanki

Barabanki News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता व वीर शहीदों की झांकियों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 25 जनवरी 2026

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा (अराजनैतिक संगठन) के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जज़्बे से ओत-प्रोत यह यात्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज सम्राट के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भारत माता सहित अन्य वीर शहीदों की आकर्षक एवं भावपूर्ण झांकियां शामिल रही।

 

तिरंगा यात्रा की शुरुआत कुर्सी नहर कोठी से हुई, जो कुर्सी, बसारा, राजकीय इंटर कॉलेज, टिकैतगंज कस्बा, निंदूरा एवं निगोहा से होते हुए पुनः टिकैतगंज स्थित रानी लक्ष्मीबाई बेगम हजरत स्मृति पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान ने पूरे इलाके की राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से मोटर चोरी का खुलासा, टिकैतनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा; तमंचा और चोरी का सामान बरामद

Barabanki News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता व वीर शहीदों की झांकियों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कार्यक्रम का समापन स्मृति पार्क में राष्ट्रगान, संगठन के पदाधिकारियों के उद्बोधन एवं मिष्ठान वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज सम्राट तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह कौशल ने युवाओं को देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

इस भव्य आयोजन में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव सनी सिंह, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, जयबिंद यादव, अंकुल यादव, विपिन रावत, संजय, आयुष मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव, पवन, वकार सिद्दीकी, उमेश, अकील, राहुल, प्रियांशु, विनय रावत सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे क्रूर अत्याचारों के विरोध में फूंका बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला

तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशप्रेम, सामाजिक एकता और युवाओं की सक्रिय सहभागिता का सशक्त संदेश दिया।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Barabanki News: मेयो इंस्टीट्यूट में घटिया भोजन को लेकर बवाल, चीफ वार्डन ने इंटर्न डॉक्टर को लोहे की रॉड से पीटा; छात्रों के हंगामे के बाद हटाए गए

Read more

यह भी पढ़ें  बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में बाराबंकी पुलिस: संवेदनशील इलाकों में किया पैदल मार्च, खुले में कुर्बानी न करने की अपील
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?