Barabanki

Barabanki News: तेरहवीं भोज से लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; सुलह से इंकार बना हमले की वजह

SHARE:

Barabanki News: तेरहवीं भोज से लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; सुलह से इंकार बना हमले की वजह

Barabanki News:

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हूपुर गांव में एक सनसनीखेज आपराधिक घटना सामने आई है। गांव में तेरहवीं भोज से लौट रहे संत प्रसाद पुत्र लालता प्रसाद को विपक्षियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2022 के एक पुराने मुकदमें से जुदा हुआ है। बताया जा रहा है कि उस समय कांवड़ यात्रा के दौरान संत प्रसाद पर तमंचे से फायर किया गया था, जिसके सम्बन्ध में कान्हुपुर गांव के ही आलोक व दीपक पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाने में जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। विपक्षियों द्वारा लगातार उसी मुकदमे में सुलह करने और अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला; लखनऊ रेफर

Barabanki News: तेरहवीं भोज से लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; सुलह से इंकार बना हमले की वजह

तेरहवीं भोज से लौट रहा था युवक

24 जनवरी 2026 की देर रात संत प्रसाद गांव के ही राजकुमार के पिता की तेरहवीं भोज में शामिल होकर घर लौट रहा था। घर से लगभग 50 मीटर पहले ही विपक्षी आलोक, दीपक व छोटेलाल ने उसे रोक लिया और अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाने लगे।

संत प्रसाद ने उनके पक्ष में गवाही देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे से उनकी कमर में गोली मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वही गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

Barabanki News: तेरहवीं भोज से लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; सुलह से इंकार बना हमले की वजह

घटना से नाराज ग्रामीणों का थाने के बाहर प्रदर्शन

गोली लगने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद (सीएचसी) ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वही इस वारदात से नाराज़ स्थानीय लोगों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लोनी कटरा थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शादी समारोह से छात्र की बाइक चोरी, CCTV में क़ैद हुए चोर; फिर भी सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

 

आरोपियों की तलाश में दबिश 

घायल युवक की मां महदेई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रहने वाले तीनों आरोपियों आलोक, दीपक और छोटेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोनी कटरा थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर घंटों दलित युवती से दुष्कर्म करता रहा ऑटो चालक, विरोध पर बेरहमी से पीटा; दी जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?