Barabanki

Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News: हैदरगढ़ में डायमंड पार्लर एंड स्पा सेंटर को लेकर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन। स्पा सेंटर की आड़ में असामाजिक गतिविधियों के आरोप, पुलिस ने शुरु की जांच।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी गांव के पास संचालित एक स्पा सेंटर को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा नेता पंकज दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से असामाजिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए उसे बंद कराने की मांग की

 

स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियों का आरोप

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अमेठी जनपद निवासी आशीष यादव और पुष्पा द्वारा कुछ माह पूर्व किराए के भवन में “डायमंड पार्लर एंड स्पा” के नाम से मसाज पार्लर का संचालन शुरू किया गया था। आरोप है कि यहां बाहर से युवतियां लाकर स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, City Cart के पास से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद

ग्रामीणों का कहना है कि स्पा सेंटर पर आने वाले कुछ ग्राहक शराब के नशे में रहते हैं और आए दिन विवाद करते हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। लोगो ने आशंका जताई कि इससे कानून व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

महिलाओं में भय का माहौल

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों के चलते क्षेत्र की बहन-बेटियों और महिलाओं में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि स्पा सेंटर की निष्पक्ष जांच कराकर उसे तत्काल बंद कराया जाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: प्राचीन शिव मंदिर पर अवैध कब्जे का प्रयास, हिंदूवादी संगठनों में उबाल, कार्रवाई को मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

कहासुनी के बाद बढ़ा तनाव

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता पंकज दीक्षित के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान स्पा सेंटर संचालिका द्वारा भाजपा नेता पर चूड़ी पहनने जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे आक्रोशित भाजपा नेता ने स्पा सेंटर पर ताला लगा दिया।

Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस ने संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  योगी सरकार की ‘ODOC’ योजना से टेस्ट ऑफ यूपी को मिलेगा बढ़ावा: हर जिले को मिली अपनी “फूड आइडेंटिटी”, बाराबंकी की चंद्रकला भी शामिल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?