Barabanki

Barabanki:  युवती को निर्वस्त्र कर छेड़खानी, भाई पर बांके से हमला, आरोपियों ने घर पर किया पथराव, थाने पर नहीं हुई सुनवाई, अब एसपी से न्याय की गुहार…Video

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के घुंघटेर इलाके में बकरियां चराने गई युवती से छेड़खानी और मारपीट, भाई पर बांका से हमला। थाने में FIR न होने पर पीड़िता ने SP से न्याय की गुहार लगाई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले के घुंघटेर थाना क्षेत्र से छेड़खानी और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बकरियां चराने गई एक युवती के साथ गांव के ही दबंगों ने न केवल छेड़खानी की, बल्कि उसे और उसके भाई को बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद न तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से न्याय की गुहार लगाई है।

 

बकरियों के लिए टहनियां काटने गई थी युवती

पीड़िता के अनुसार, 2 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने गांव के पास बकरियों के लिए जैती के पेड़ की टहनियां काट रही थी। इसी दौरान गांव के ही ब्रजेश, प्रेम, नीरज, ओमप्रकाश व पिंटू उर्फ दिनेश सहित कई लोग एकजुट होकर मौके पर आ गए और उससे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकीं देते हुए उसे लात-घूंसो और डंडों से पीटना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, प्रेम और ब्रजेश ने पीड़िता के बाल पकड़कर उसे ज़मीन पर पटक दिया और कहा कि इसे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े और शलवार फाड़ दी गई और बुरी नीयत से उसके सीने और जांघों पर हाथ लगाया गया। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई बचाने के लिए दौड़ा तो आरोपियों ने उसके हाथ पर बांके से हमला कर उसे घायल कर दिया, जबकि पीड़िता के सिर पर भी डंडा मारकर उसे चोट पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: हैदरगढ़ में विवाहिता की मौत से मचा कोहराम, बंद कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

स्थानीय पुलिस ने भी की सुनवाई, एसपी से न्याय की गुहार

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकले।पीड़िता ने बताया कि उसने घुंघटेर थाने में लिखित तहरीर दी, लेकिन न तो उसकी FIR दर्ज की गई और न मेडिकल जांच कराई गई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने पीड़िता के घर पर धावा बोलाकर जमकर पथराव किया।

स्थानीय पुलिस से निराश होकर पीड़िता ने अब बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को शिकायती पत्र देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 18 जनवरी को सभी बूथों पर सार्वजनिक होगी मतदाता सूची, नाम व विवरण की जांच कर सकेंगे मतदाता

 

नोट – वीडियो में गाली गलौज है कृपया इयरफोन का प्रयोग करें 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23291
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?