Barabanki

Barabanki: कैंसर पीड़ित मां का इलाज कराकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। युवक कैंसर पीड़ित मां के साथ लखनऊ से दवा लेकर घर लौट रहा था। पुलिस हादसा करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दहिला गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पहुंचेगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला अस्पताल में 'मां उपवन वाटिका' का करेंगे शिलान्यास; CMO ने संभाली कमान, दिनभर चली तैयारियां
इलाज के दौरान युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, मुर्तिहा गांव निवासी सतगुरु पुत्र ननकऊ अपनी कैंसर पीड़ित मां के साथ लखनऊ से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दहिला गांव के पास पहुंचे , तभी तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतगुरु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी मां को भी चोटें आई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सतगुरू को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी मां का इलाज अस्पताल में जारी है।

Barabanki: कैंसर पीड़ित मां का इलाज कराकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

लोनी कटरा थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी भूमि पर लगे आम के हरे-भरे पेड़ो की अवैध कटान, शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य, अब डीएम और डीएफओ से कार्रवाई की मांग

 

परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार सतगुरू अपनी बीमार मां के इलाज के लिए नियमित रूप से लखनऊ आते-जाते थे। हादसे में हुई उनकी असमय मृत्यु ने पूरे गांव को शोक में डूबो दिया है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बैसाखी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: डीएम ने कोटवा धाम में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, करी जनकल्याण की कामना
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22881
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई