Barabanki News
बाराबंकी के कस्बा त्रिलोकपुर में रविवार रात उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब वरिष्ठ समाजसेवी स्वभाव की धनी कामिनी देवी (70) का आकस्मिक निधन हो गया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
ज़िले की रामनगर तहसील के कस्बा त्रिलोकपुर में रविवार रात उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब वरिष्ठ समाजसेवी स्वभाव की धनी कामिनी देवी (70) का आकस्मिक निधन हो गया। वह राम अवतार यादव की धर्मपत्नी तथा पत्रकार गुलशन कुमार उर्फ मोनू की दादी थीं। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे अचानक हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया।
कामिनी देवी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था और सामाजिक व्यवहार के चलते क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पौत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गई।

कामिनी देवी के निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, शुभचिंतक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अंतिम विदाई देने वालों में रामनगर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, रामनगर तृतीय विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जैसीराम वर्मा, ललित कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान पप्पू बाबू सैनी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कई ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
यह भी पढ़ें..
-
UP News: पुलिस की वर्दी पहनकर युवती से रचाई शादी, दहेज में ली लाखों की रकम, जाने किस गलती से हुआ फ़र्ज़ी दरोगा का भंडाफोड़
-
Barabanki: ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध ARTO व TI ने चलाया विशेष अभियान, 2 वाहन चालको का किया चालान
-
Barabanki: डीएम के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग पर गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर, जमींदोज किया गया अवैध निर्माण, भू-माफियाओ में हड़कंप
-
Barabanki: घर से खेलने निकला 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी हालात में हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल
















