Barabanki

Lucknow: क्रिसमस की रात नाबालिग का अपहरण, चलती कार में निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह में पिस्टल डालकर मांगी 5 लाख की फिरौती

SHARE:

Lucknow: क्रिसमस की रात नाबालिग का अपहरण, चलती कार में निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह में पिस्टल डालकर मांगी 5 लाख की फिरौती

Lucknow:

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में क्रिसमस की रात नाबालिग के अपहरण, पिस्टल के दम पर निर्वस्त्र कर पिटाई और 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप।

Barabanki

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में खड़ी नज़र आ रही है। क्रिसमस की रात तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम इलाके से एक नाबालिग लड़के के खुलेआम अपहरण और बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवकों ने पिस्टल के बल पर किशोर को जबरन अगवा किया, उसके कपड़े उतरवाए और चलती गाड़ी में घंटों तक उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

 

पिस्टल के दम पर घंटों बंधक बनाकर की पिटाई

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग को करीब 4 से 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ लगातार मारपीट की गई और 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। रकम न देने पर किशोर और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: विधायक प्रतिनिधि ने पूजन और मंत्रोच्चार के साथ किया शिव-शक्ति द्वार का शिलान्यास

 

घटना का वीडियो बनाकर किया वायरल

बेख़ौफ़ दबंगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीड़ित किशोर हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नज़र आ रहा है, जबकि आरोपी उसे गंदी-गंदी गालियां देते और बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Lucknow: क्रिसमस की रात नाबालिग का अपहरण, चलती कार में निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह में पिस्टल डालकर मांगी 5 लाख की फिरौती

इंस्टाग्राम कॉल से बुलाया, फिर किया अपहरण

पीड़ित किशोर की मां ने तालकटोरा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी अनुज दीक्षित और उसके चार अज्ञात साथियो ने इंस्टाग्राम कॉल के जरिए उनके बेटे को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसे जबरन वाहन संख्या UP 32 HQ 1716 में बैठाकर अगवा कर लिया गया। चलती गाड़ी में किशोर को नंगा कर बुरी तरह पीटा गया और मुंह में पिस्टल डालकर 31 दिसंबर को तय स्थान पर 5 लाख रुपए और जेवर लेकर आने को कहा गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली खेलने के बहाने 12 वर्षीय बच्ची से गंदी हरकत, विरोध करने पर पिता की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल

 

डर और दहशत में चुप रहा नाबालिग

पीड़ित की मां ने बताया कि इस घटना से उनका बेटा इतना सहम गया था कि उसने कई दिन तक परिवार को कुछ नहीं बताया। 31 दिसंबर 2025 को जब आरोपियों ने दोबारा फिरौती के लिए फोन किया, तब जाकर किशोर ने रो-रोकर परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी।

 

दबंग आरोपियों पर पहले से दर्ज है मुकदमे

पीड़ित की मां ने तालकटोरा थाने में शिकायत देकर अनुज दीक्षित और उसके चार अज्ञात साथियो पर अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी इलाक़े के दबंग है और उनके ख़िलाफ़ पहले से कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी वो परिवार को धमका चुके है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आरएसएस को "भारत का सबसे बड़ा आतंकी संगठन" बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, कांग्रेस नेता पर FIR 

पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। परिवार ने बेटे की जान को खतरा बताते हुए तत्काल सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2579
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई