Barabanki

Barabanki: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हज़ार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 10 हज़ार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 10 हज़ार रुपए के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पुलिस को खुली चुनौती: थाने से चंद कदम दूर लाखों की चोरी, गल्ला व्यापारी के घर ग्रिल काटकर घुसे बदमाश

पुलिस के मुताबिक, दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को मैनुअल इंटेलिजेंस और डिजिटल डेटा के आधार पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 572/2025, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त मोहम्मद हनीफ पुत्र स्व0 मोहर्रम अली, निवासी ग्राम मकदुमपुर, थाना कोठी, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

 

अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। इस संबंध में थाना सफदरगंज में मु 0अ0सं0 607/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: तेज़ धमाके के बाद आग का गोला बना ‘छोटा हाथी’ वाहन, हाईवे पर लगा लंबा जाम; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

 

अभियुक्त पर घोषित था इनाम

गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अभियुक्त मोहम्मद हनीफ की गिरफ्तारी के लिए 10 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

 

संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना सफदरगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद 

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायज़ा, सीएचसी देवा का औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?