Barabanki

Mumbai: होटल में एक गलती ने झकझोर दी जिंदगी – युवती ने रूम नंबर 105 की जगह दबा दी 205 की घंटी, और फिर……

SHARE:

Mumbai: होटल में एक गलती ने झकझोर दी जिंदगी - युवती ने रूम नंबर 105 की जगह दबा दी 205 की घंटी, और फिर......

Mumbai:

मुंबई में होटल के गलत कमरे की घंटी बजाना युवती को भारी पड़ गया। रूम नंबर 105 की जगह 205 में पहुंची युवती को तीन युवकों ने बंधक बनाकर रातभर बीयर पिलाई और गैंगरेप किया। CCTV फुटेज से पहचान के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Mumbai

मुंबई, महाराष्ट्र।

मायानगरी मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां होटल के गलत कमरे का दरवाज़ा खटखटाना एक युवती को सारी रात दरिंदगी झेलने पर मजबूर कर गया। युवती अपने दोस्त से मिलने होटल पहुंची थी, लेकिन रूम नंबर पहचानने में हुई एक छोटी से भूल ने उसकी जिंदगी को झकझोर कर रख दिया।

जांच में सामने आया है कि युवती को रूम नंबर 105 जाना था, लेकिन गलती से वो दूसरे फ्लोर पर पहुंच गई और 205 नंबर कमरे की घंटी बजा दी। कमरे के अंदर पहले से बीयर पार्टी कर रहे तीन युवकों ने दरवाज़ा खोला और युवती को जबरन कमरे के भीतर खींच लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फिर उठा कल्याणी नदी पर अतिक्रमण और संरक्षण की अनदेखी का मुद्दा, लोक भारती ने अतिक्रमण हटाने और नदी के पुनर्जीवन की मांग
रातभर बीयर पार्टी और हैवानियत का नंगा नाच

आरोप के मुताबिक तीनों युवकों ने रातभर युवती को जबरन बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया। कमरे में क़ैद युवती पूरी रात दरिंदगी खेलती रही, सुबह के चार बजे जब तीनों युवक गहरी नींद सो गए तो युवती खुद को उनके चंगुल से छुड़ाकर बाहर निकलने में कामयाब हुई।

 

CCTV से हुई आरोपियों की पहचान, केस दर्ज

घटना के बाद नज़दीकी पुलिस स्टेशन पहुंच कर युवती ने शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपियों की पहचान साफ तौर पर हो गई।

 

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान घनश्याम भौलाल राठौड़, ऋषिकेश तुलसीराम चव्हाण और किरन लक्ष्मण राठौड़ के रूप में हुई है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने कही इससे पहले भी इस तरह की घटना तो नहीं अंजाम दी है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी की रामनगर तहसील में भव्य शपथ ग्रहण समारोह: तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, न्याय व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

Mumbai: होटल में एक गलती ने झकझोर दी जिंदगी - युवती ने रूम नंबर 105 की जगह दबा दी 205 की घंटी, और फिर......

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर होटल की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉश एरिया के सुरक्षित माने जाने वाले होटल में इस तरह की वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है।

रिपोर्ट – नौमान माजिद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर से खेलने निकला 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी हालात में हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?