Barabanki

Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के प्रशिक्षण के दौरान परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सीडीपीओ ने झाड़ा पल्ला

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी जिले के विकास खंड त्रिवेदीगंज में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर कार्यकर्त्रियों ने सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले के विकास खंड त्रिवेदीगंज में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षण के दौरान दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा मिलने वाले भोजन को गुणवत्ता विहीन बताने से हड़कंप मच गया।

 

इस अवसर पर त्रिवेदीगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को मानव संसाधनों के विकास की नर्सरी के रूप में सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पोषण संबंधी आदतों में सुधार और थालियों में मोटे अनाज सहित सभी पोषण समूहों को शामिल करने पर जोर दिया। सुनील सिंह ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बताई।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  हॉफ एनकाउंटर में 15 हज़ार का इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार, 25 संगीन मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के प्रशिक्षण के दौरान परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सीडीपीओ ने झाड़ा पल्ला

प्रशिक्षण में शामिल कई महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें जो खाना मिल रहा है, वह गुणवत्ता विहीन है। यह शिकायत ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही आंगनवाड़ी ट्रेनिंग के दौरान सामने आई।

इस संबंध में सीडीपीओ आराधना यादव ने बताया कि खाने का सारा काम और टेंडर जिले से होता है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी त्रिवेदीगंज प्रियंका सिंह और हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर (HEO) राघवेंद्र वर्मा सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले ने पकड़ा तूल: शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज; ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी जांच का आधार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग: 20 हजार रुपये के 400 बांस जलकर राख; ग्रामीणों ने दमकल और बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?