Barabanki

Barabanki: एसपी ने नवनिर्मित भोजनालय का किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाना परिसर में नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पंचवाटिका मे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज शुक्रवार को थाना सफदरगंज में नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर मे बनाई गयी पंचवाटिका मे पौधे भी रोपित किये। इस मौक़े पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी विभूति द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा के लिए दिन रात काम करते है। उनकी कार्य क्षमता और मनोबल को बनाये रखने के लिए बेहतर सुविधाए जरूरी है। इसे मद्देनजर रखते हुए नवनिर्मित भोजनालय मे आधुनिक सुविधाए दी गयी है। इसमे स्वच्छता, बैठने की उचित व्यवस्था और मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन की व्यवस्था शामिल है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच अनिवार्य, असुरक्षित वाहनों पर रोक के आदेश

 

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया को नियमित संचालन के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए थाना परिसर मे बनाई गयी पंचवाटिका मे पीपल, बरगद, पाकड़, अशोक व आवले के पौधे रोपित किये तथा साइबर अपराध से बचाव एवं यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग पर गरजा जिला प्रशासन का बुलडोजर, जमींदोज किया गया अवैध निर्माण, भू-माफियाओ में हड़कंप 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन; अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2359
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?