बाराबंकी।
बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में बीती 31 मई 2024 को हुए विकास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन विकास की हत्या के पीछे की वजह सामने आने के बाद ख़ुद पुलिस समेत हर कोई हैरान हैं। दरअसल हत्या के आरोप में गिरफ्तार शख्स ने दावा किया है कि अपनी बेटियों की इज़्ज़त बचाने के लिए उसे विकास को मौत के घाट उतारना पड़ा था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण ने बताया कि दिनांक 02.06.2024 को कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम रौनाहार मजरे अनवारी निवासी संजय पुत्र राम स्वरूप यादव ने थाना कुर्सी पर सूचना दी कि दिनांक 31.05.2024 को समय 03.00 बजे उनका पुत्र विकास उम्र लगभग 18 वर्ष घर से शौच के लिये गया था फिर वापस घर नही आया, उसी दिन परिजनों द्वारा खोजने पर शाम करीब 06.30 बजे विकास का शव कोल्ड स्टोर के पास जंगल में मिला है। उन्होंने शक जताया कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है।
यह भी पढ़े
उक्त सूचना के आधार पर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 171/2024 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर हत्या का सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम में थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.07.2024 को हत्याभियुक्त अमरेश कुमार पुत्र पुरई निवासी ग्राम रौनाहार मजरे अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े
एएसपी ने बताया कि पूछताछ व साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि मृतक विकास अभियुक्त अमरेश कुमार की लड़कियों को अक्सर परेशान करता रहता था तथा अभियुक्त अमरेश द्वारा मृतक विकास को इस संबंध में कई बार समझाया भी गया था उसके बाद भी मृतक अपनी हरकतों से बाज नही आया। दिनांक 31.05.2024 को अभियुक्त ने देखा कि उसकी लड़कियां शौच हेतु जंगल गयी थी और मृतक विकास उन्हें गन्दे इशारे कर जंगल में बुला रहा था। जिस कारण अभियुक्त को गुस्सा आ गया और उसने जंगल मे ही विकास को जान से मार दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए अभियुक्त ने अपनी अण्डरवियर से मृतक को एक पेड़ में फंसा दिया और घर चला गया था।
रिपोर्ट – वरुण सिंह चौहान
यह भी पढ़े
Author: Barabanki Express
Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District
1,095