Search
Close this search box.

Barabanki News: एलगिन ब्रिज पर खतरे के निशान से ऊपर पहुँची सरयू (घाघरा), कई गांवों के बाहर पहुँचा बाढ़ का पानी, तराई में मचा हड़कंप

 

रामनगर-बाराबंकी।
पड़ोसी देश नेपाल द्वारा छोड़े गए तीन लाख कयुसेक पानी से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते नदी की तलहटी में बसे दर्जनों गांवो के ऊपर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल के गिरजा व शारदा बैराज से बीते रविवार को 03 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसके चलते सोमवार सुबह 8 बजे एलगिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू नदी का जलस्तर शाम 6 बजे बढ़कर 106.216 मीटर पर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से लगभग 15 सेंटीमीटर ऊपर है।

यह भी पढ़े : Barabanki News: क्षेत्र पंचायत रामनगर की बैठक में जोर शोर से गूंजा अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा

एलगिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 02 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जिससे सरयू नदी की तराई में बसे सिसौंडा, दुर्गापुर, मल्लाहन पुरवा सहित दर्जनों गाँव के ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गयी है। कोरिनपुरवा, तपेसिपाह, जैनपुरवा में कटान का भी खतरा बढ़ गया है। कई अन्य गांवों के बाहर पानी का पहुंचना शुरू हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत फैल गयी है।

यह भी पढ़े : Barabanki News: 40 प्रतिशत सब्सिडी पर बोट व अन्य सामान दे रही योगी सरकार, 21 जुलाई तक आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं मछुआरे व मछली पालक

तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन बाढ़ पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। तीन अस्थाई बाढ़ राहत केंद्र व 8 बाढ़ चौकियों की स्थापना की जा चुकी है। 95 नाव, 63 नाविक तथा 8 गोताखोरों को लगाया गया है। एक स्थाई बाढ़ राहत केंद्र का निर्माण कराया जाएगा इसके लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है। राहत व बचाव के सभी इंतेजाम पूर्ण कर दिए गए है।
रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

यह भी पढ़े : Barabanki News: ऑनलाइन हाज़िरी के विरोध में प्राइमरी टीचरों ने ज़िलाधिकारी कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

यह भी पढ़े : Barabanki News: पीड़ित थाने पर लगाता रह गया गुहार, दबंगो ने ज़मीन कब्ज़ा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, SDM के आदेश को भी पुलिस ने कर दिया अनसुना

Barabanki Express
Author: Barabanki Express

Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District

13289
आपकी राय

बाराबंकी 53 लोकसभा क्षेत्र से आप किस प्रत्याशी को अपने सांसद के तौर देखना पसंद करते हैं ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!