फतेहपुर-बाराबंकी।
बेटी में साथ खेल रही उसकी 06 साल की दोस्त को बहाने से घर के अंदर बुला कर शराबी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म की इस वारदात के बाद मासूम को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहाँ बुधवार दोपहर छह साल की मासूम बच्ची पड़ोसी युवक आनंद उर्फ सोनू की पुत्री के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आनंद बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। खून से लथपथ बच्ची जब किसी तरह अपने घर पहुंची तो खून देखकर उसकी दादी सन्न रह गईं।
शाम को खेत से वापस आए पिता के पूछने पर मासूम ने उन्हें आनंद द्वारा करी गई घिनौनी हरकत के बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची को लेकर फतेहपुर कोतवाली पहुंचे पिता की तहरीर पर पुलिस ने आनंद के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ फतेहपुर डॉ0 बीनू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय युवक शराब पिये हुए था।
आनंद नाम के इस वहशी ने जिस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। उस बच्ची की मां का कोरोना काल में देहांत हो गया था। बिन मां की बच्ची को उसकी दादी ही पाल पोस रही थी। घटना को लेकर गांव के लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है।
यह भी पढ़े : Barabanki News: लखनऊ अयोध्या हाइवे पर शर्मसार हुई मानवीयता, दुर्घटना के बाद मृतक के शव को रौंदते रहे वाहन
रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद
Author: Barabanki Express
Post Views: 901