Barabanki

Lucknow News: कमिश्नरेट पुलिस की शर्मनाक हरकत, बारिश में भीगते लोगों पर चलाया चालान का डंडा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना…Video

SHARE:

Lucknow News:

लखनऊ में बारिश से बचने जियामऊ पुल के नीचे खड़े बाइक सवारों का पुलिस ने चालान किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल।

Lucknow

लखनऊ, उत्तर प्रदेश | 03 फरवरी 2026

राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसे देखकर आम लोग हैरान और नाराज़ दोनों हैं। अचानक बदले मौसम के बीच जब शहर में तेज बारिश शुरू हुई, तो रोज़मर्रा के काम से निकले बाइक सवार बारिश से बचने के लिए जियामऊ पुल के नीचे खड़े हो गए।

लेकिन आम नागरिकों की बारिश से बचने की यह मजबूरी कमिश्नरेट पुलिस को रास नहीं आई। पुलिस ने लोगों की मजबूरी को नजरअंदाज और आपदा में अवसर तलाशते हुए पुल के नीचे सड़क किनारे खड़ी बाइको का चालान काटना शुरू कर दिया। बताया का रहा है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के कार्रवाई की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 26 जनवरी को 'कल्पना स्टोर' के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होगे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

आर्थिक तंगी के इस दौर में चालान के डर से लोग बारिश में भीगते हुए अपनी बाइकों की ओर दौड़ पड़े। कुछ लोग फिसलते हुए नज़र आए तो कुछ पूरी तरह भीग गए। इस दौरान पुलिस की सख्ती और आम जनता की बेबसी साफ तौर पर दिखाई दी।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बारिश से बचने के लिए खड़े लोगों को चालान के नाम पर खदेड़ा जा रहा है। जबकि सड़क पर कोई जाम भी नहीं लगा है और यातायात सामान्य तरीके से चल रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाकियू (टिकैत) की युवा किसान संसद में युवाओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प
देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग इस कार्रवाई को लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि पुलिस की प्राथमिकता में आम जनता नहीं, बल्कि सिर्फ वीआईपी व्यवस्था ही नज़र आती है। वही कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या खराब मौसम में लोगों को थोड़ी राहत देना भी पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है?

फिलहाल इस मामले में पुलिस के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 108 किलो अवैध गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; 54 लाख की बरामदगी

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?