Barabanki

Barabanki: मसौली पशु बाजार के पास दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर, कार भी आई चपेट में, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक कार भी चपेट में आ गई। ट्रक चालक और खलासी घायल, कार सवार सुरक्षित। एक ट्रक चालक नशे की हालत में हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मसौली पशु बाजार के पास पहले दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद पीछे से आ रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से जा टकराई। गनीमत यह रही कि कार मे सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, जबकि एक ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिले में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, गुरेला गांव में एक और घर को बनाया निशाना, नगदी जेवर समेट हुए फरार
दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम बाराबंकी की ओर से रामनगर की तरफ जा रहा ट्रक संख्या UP 32 HN 4550 सामने से रामनगर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP 51 AT 6393 से मसौली पशु बाजार के पास आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान बाराबंकी से रामनगर की ओर जा रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में सवार चारों लोग सुरक्षित रहें।

Barabanki: मसौली पशु बाजार के पास दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर, कार भी आई चपेट में, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

चालक और खलासी घायल, जिला अस्पताल रेफर

हादसे में एक ट्रक चालक तिलकराम पुत्र शंकर और खलासी महादेवराज पुत्र राम अचल, निवासी ग्राम हीरापुर कमियार, कोतवाली करनैलगंज, जनपद गोंडा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ ज़ोरदार स्वागत

 

नशे में मिला दूसरा ट्रक चालक

वही दूसरे ट्रक चालक सूरज पुत्र रिखाई यादव, निवासी जनपद संत कबीर नगर, को पुलिस ने नशे की हालत पाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम

हादसे के बाद कुछ समय के लिए लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— "पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकरा रहे हैं"

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?