Barabanki

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत; परिजनों में कोहराम

SHARE:

Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा

सफदरगंज पशु बाजार के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की इलाज के दौरान मौत। मांगलिक कार्यक्रम की खरीदारी करने निकले थे शिक्षक, पुलिस जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब सफदरगंज पशु बाजार के पास एक अनियंत्रित कार ने शिक्षक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

खरीदारी के लिए निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पल्हरी गांव निवासी शिवकुमार यादव (43 वर्ष) विकास खंड पूरेडलई के एक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को उनके घर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था, जिसके लिए खरीदारी करने वो दोपहर के वक्त अपनी बाइक से बाराबंकी के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: चंद्रा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, मरीज़ ने जान जोख़िम में डालने का लगाया आरोप, नगर कोतवाली में दी तहरीर

जब वह सफदरगंज पशु बाजार के पास पहुंचे, तभी अयोध्या की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

राहगीरों ने बढ़ाया मदद का हाथ

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल शिक्षक को जिला अस्पताल भेजा। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: देवा नहर के पास सड़क हादसा, अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल; लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

 

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, लेकिन तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण विलाप से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईरान में जनता के नरसंहार के विरोध में CPI का ज़ोरदार प्रदर्शन, एप्सटीन फाइल्स को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना 

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?