Barabanki

Barabanki: थाने में उठने-बैठने वाली महिला के आतंक से ग्रामीण परेशान, समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार

SHARE:

Barabanki: सुबेहा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में एक महिला पर पुलिस से सांठगांठ, मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं।

पीड़ितों ने समाधान दिवस में शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के सुबेहा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में एक महिला के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। आरोप है कि महिला गांव में दबंगई करते हुए लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज करती है और पुलिस से कथित सांठगांठ के चलते कार्रवाई से बचती रही है।

इसी से परेशान होकर पीड़ितों ने शनिवार को एसडीएम हैदरगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

दिव्यांग महिला और बच्ची के साथ मारपीट का आरोप

प्रार्थना पत्र में दिव्यांग महिला मिथिलेश कुमारी (पत्नी शिवकुमार) ने बताया कि 22 मार्च की शाम वह गांव के खलील की 10 वर्षीय बेटी के साथ बकरी चरा रही थी। तभी गांव की शिवमती विश्वकर्मा वहां पहुंची और बकरियों द्वारा पेड़ चराने की बात को लेकर बच्ची को थप्पड़ मारने लगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ ज़ोरदार स्वागत

जब मिथिलेश कुमारी ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, तो आरोप है कि आरोपी महिला ने उन्हें भी गालियां देते हुए थप्पड़ों से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गई।

पुलिस पर कार्रवाई न करने और पीड़ित को टालने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने देर रात तक बैठाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की और सुबह आने को कहकर वापस भेज दिया। अगले दिन जब वह दोबारा थाने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया।

युवती ने भी लगाए हमले और तोड़फोड़ के आरोप

इसी गांव की सफरीन बानो ने भी समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले आरोपी महिला ने उन पर पत्थर फेंका और भाग गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पीपल के पेड़ के नीचे मिला नवजात, रोने की आवाज से खुला राज — इलाके में सनसनी

अगले दिन जब वह अपनी मां के साथ बकरी चरा रही थीं, तो आरोपी फिर पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने डंडा मारकर उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

‘पुलिस से नजदीकी’ के आरोप, ग्रामीणों में भय का माहौल

सफरीन बानो और अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी महिला का पुलिस में उठना-बैठना है, जिसके चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों का कहना है कि इसी कारण उसके हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन लोगों को धमकाकर झगड़े करती है तथा फर्जी शिकायतों के जरिए उन्हें परेशान कराती है।

SDM ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हैदरगढ़ ने दोनों शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईद पर पुलिस की निगरानी फेल, नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर से ई-रिक्शा चोरी; मचा हड़कंप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1817
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?