Barabanki

Barabanki: ईद पर पुलिस की निगरानी फेल, नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर से ई-रिक्शा चोरी; मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki: शहर कोतवाली क्षेत्र में ईद की नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच ई-रिक्शा चोरी का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में ईद के दिन चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ी तादाद में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर से एक ई-रिक्शा चोरी कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नबीगंज निवासी मिज्जन 21 मार्च 2026 को सुबह अपने ई-रिक्शा (UP 41 AM 1275) से पीरबटावन ईदगाह नमाज अदा करने गए थे। नमाज़ के बाद जब वह वापस लौटे तो उनका ई-रिक्शा मौके से गायब था।

यह भी पढ़ें  “जिसे पीटा, उसी ने दी नौकरी!” बाराबंकी के विवादित शिक्षक का भाजपा कनेक्शन, नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत-प्रिंसीपल से मारपीट के बावजूद नौकरी बरकरार

CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा ले जाता हुआ दिखाई दिया।

पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, शहर में चर्चा

ईद जैसे बड़े पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी और चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बाढ़ सुरक्षा पर DM गंभीर: 15 जून तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश, घटिया निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस
पुलिस जांच में जुटी, चोर की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: खराब बस ठीक कर रहे चालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22923
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?