Barabanki

Barabanki: हल्का दरोगा और सिपाहियों पर जमकर बरसे युवक की निर्मम हत्या के बाद गांव पहुंचे विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा

SHARE:

Barabanki: कुर्सी थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा गांव में 20 वर्षीय युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल।

विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा गांव में 7 मार्च 2026 को हुई 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा रविवार को गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

विधायक ने परिजनों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा

विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें  Lucknow: क्रिसमस की रात नाबालिग का अपहरण, चलती कार में निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह में पिस्टल डालकर मांगी 5 लाख की फिरौती

उन्होंने कहा कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

घटनास्थल पर हल्का दरोगा की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधायक ने मौके पर हल्का दरोगा की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने थाना कुर्सी के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित हल्का दरोगा को तत्काल लाइन हाजिर किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने घटना वाले दिन क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच करने और उनके मोबाइल लोकेशन की जांच कराने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1 किलो 150 ग्राम गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने भी किया दौरा

पीड़ित परिवार को दिलाया मुआवजे का भरोसा

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत भी गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

घटना का जल्द खुलासा करने की मांग

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाना चाहिए और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवती का शव, परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1588
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई