Barabanki

बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खाई में गिरकर पेड़ से टकराई कार—दवा लेकर लौट रहे पिता की मौत, बेटा गंभीर 

SHARE:

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दवा लेकर लौट रहे पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल।

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर कार खाई में गिरकर पेड़ से टकराई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 मई 2026

जनपद बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील चौकी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई।

दवा लेकर लौट रहे थे पिता-पुत्र, अचानक हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तालुकदार पुरवा गुरखापुर निवासी 55 वर्षीय योगेंद्र सिंह अपने पुत्र आनंद सिंह के साथ अर्टिगा कार (UP 32 QY 9575) से लखनऊ से दवा लेकर घर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में फिर चली ‘तबादला एक्सप्रेस’: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले, मची हलचल

जैसे ही उनकी कार छबील चौकी के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

हादसे में कार चला रहे आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता योगेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गांधी भवन में शोक सभा, एनसीपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आनंद सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बाराबंकी एक्सप्रेस
फाइल फ़ोटो : योगेन्द्र सिंह (मृतक)

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

लोनीकटरा थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

हादसे से परिवार में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार पर टूटे इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें  मोबाइल एक्सेस हासिल करने के लिए ऐप बनाकर उपयोगकर्ताओं से धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2885
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई