Barabanki

बाराबंकी में SDM पर भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं से सांठगांठ के आरोप: किसानों ने तहसील घेरी, EOW जांच और नार्को टेस्ट की मांग

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानु ने SDM पर भ्रष्टाचार, भूमाफियाओं से सांठगांठ और किसानों के उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए तहसील घेराव किया।

संगठन ने EOW/SIT जांच, नार्को टेस्ट और संपत्तियों की जांच की मांग उठाई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 21 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने रामनगर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में हुए तहसील घेराव में सैकड़ों किसानों, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने भ्रष्टाचार, किसानों के उत्पीड़न और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

SDM पर भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार के आरोप

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव कुँवर उदेन्दु प्रताप सिंह उर्फ आशु चौधरी ने रामनगर के एसडीएम आनंद तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिना हस्ताक्षर दर्ज हुई कार्यवाही पर बवाल: अध्यक्ष और EO पर मनमानी व कूटरचना के आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम की कार्यशैली से किसान परेशान हैं और भूमाफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। संगठन ने एसडीएम के तत्काल निलंबन और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

EOW/SIT जांच और नार्को टेस्ट की मांग

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन ने SDM रामनगर पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, भूमाफियाओं से सांठगांठ और प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए EOW (Economic Offences Wing) और SIT जांच कराने की मांग उठाई।

इसके साथ ही संगठन ने संबंधित अधिकारियों और कथित आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच, नार्को टेस्ट और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लो वोल्टेज और बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, बिजली विभाग का घेराव; भाकियू ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

किसानों की समस्याओं और महंगाई का मुद्दा भी उठा

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बढ़ती महंगाई, फसलों के उचित मूल्य और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद की। आशु चौधरी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने “एक समान शिक्षा और एक समान स्वास्थ्य व्यवस्था” लागू करने की मांग करते हुए शिक्षा माफियाओं के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।

किसानों से एकजुट होने का आह्वान

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी रहे मौजूद

तहसील घेराव कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक सिंह, प्रदेश महामंत्री खालिद खान, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा, पवन शर्मा, बंशीलाल, गौरव वर्मा, संतोष वर्मा, बबलू वर्मा, हर्ष सिंह, पवन वर्मा, संदीप सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, मनीष पटेल, हंसराज वर्मा, मोहित वर्मा, पंकज वर्मा, वाजिद अली, बब्बू सिंह, शुभम गुप्ता, शहाबुद्दीन, लाल मोहम्मद, रेशमा बानो, गुफरान, उत्कर्ष सिंह, अशरफ समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: LPG सिलेंडरों से लदे ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक घायल; टल गया बड़ा हादसा

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23020
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई