Barabanki

Barabanki: पत्नी से विवाद के बाद निजी चिकित्सक की संदिग्ध मौत, कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला शव; गांव में हड़कंप

SHARE:

Barabanki: पत्नी से विवाद के बाद निजी चिकित्सक की संदिग्ध मौत, कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला शव; गांव में हड़कंप

Barabanki:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के देवकलिया गांव में निजी चिकित्सक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 फरवरी 2026

बारांबकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकलिया गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी चिकित्सक का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पत्नी से विवाद के बाद संदिग्ध मौत

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी संदीप कुमार वर्मा पुत्र सूर्य प्रकाश सफदरगंज-बदोसराय मार्ग स्थित मौलाबाद चौराहे पर निजी क्लिनिक संचालित करते थे। बुधवार देर रात घर लौटने पर किसी बात को लेकर उनका पत्नी आरती से विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी रात में गांव के ही किसी परिचित के घर चली गई, जबकि संदीप अपने 8 वर्षीय पुत्र के साथ कमरे में सोने चले गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला 40 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Barabanki: पत्नी से विवाद के बाद निजी चिकित्सक की संदिग्ध मौत, कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला शव; गांव में हड़कंप

सुबह फंदे कर लटका मिला शव

गुरुवार तड़के जब पत्नी घर लौटी तो संदीप कुमार का शव मफ़लर के फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर पत्नी के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। इसके बाद बाराबंकी में रह रहे मृतक के माता-पिता और मसौली पुलिस को सूचना दी गई।

 

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच

सूचना पर मौके पर पहुंचे मसौली थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा और कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की गहन जांच की। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर घंटों दलित युवती से दुष्कर्म करता रहा ऑटो चालक, विरोध पर बेरहमी से पीटा; दी जान से मारने की धमकी

Barabanki: पत्नी से विवाद के बाद निजी चिकित्सक की संदिग्ध मौत, कमरे में मफलर के फंदे से लटका मिला शव; गांव में हड़कंप

पारिवारिक विवाद या कुछ और?

परिजनों के अनुसार, निजी चिकित्सक संदीप कुमार का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के ठकुरिहा गांव निवासी आरती से हुआ था। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे परेशान होकर मृतक के माता-पिता बाराबंकी में रहने लगे थे। करीब चार माह पूर्व न्यायालय में हुए समझौते के बाद पत्नी पुनः संदीप के साथ रहने आई थी। पुलिस पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण मानते हुए जांच कर रही है।

 

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि निजी चिकित्सक का शव फंदे से लटका मिला है। मामले में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टोल कर्मियों की जमानत याचिका पर सिविल कोर्ट में बवाल, नाराज़ अधिवक्ताओं ने फूंक दिया पैरवी करने वाले वकील का तख्त और कुर्सी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

768
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई