Barabanki

Barabanki: पुलिस-राजस्व टीम पर हमला करने वाले 14 वांछित आरोपियों के घर पुलिस की दबिश, फरार मिलने पर चस्पा हुआ नोटिस

SHARE:

Barabanki: जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में जमीन पैमाइश के दौरान पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में फरार 14 आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी।

अभियुक्तों के न मिलने पर न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा कर मुनादी की कार्रवाई की गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में जमीन पैमाइश के दौरान पुलिस और राजस्व टीम पर हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविवार को सुबेहा पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घरों पर नहीं मिले।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हल्का दरोगा और सिपाहियों पर जमकर बरसे युवक की निर्मम हत्या के बाद गांव पहुंचे विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा

न्यायालय के आदेश पर घरों पर चस्पा किया गया नोटिस

उद्घोषणा आदेश के तहत की गई मुनादी

अभियुक्तों के घर पर न मिलने के बाद पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश के तहत उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी की कार्रवाई पूरी की।

यह कार्रवाई अतिरिक्त निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक पवन गुप्ता, छोटेलाल, अजय कुमार, लल्लन प्रसाद, हेड कांस्टेबल अब्दुल अजीज तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

14 वांछित आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई

पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई थाना असंद्रा क्षेत्र के दांदुपुर गांव के 14 वांछित अभियुक्तों के खिलाफ की गई है।

इनमें जीत बहादुर सिंह, अभिषेक, सुनीता उर्फ राजकुमारी, राजू, शांति, विमला देवी, रामावती, भल्लर, विजय करन, राकेश, रामभजन, अनूप, बिट्टन और धुंगन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  Mumbai: होटल में एक गलती ने झकझोर दी जिंदगी - युवती ने रूम नंबर 105 की जगह दबा दी 205 की घंटी, और फिर......

इन धाराओं में दर्ज है मामला

यह मामला मु.अ.सं. 198/2025 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 121(2), 132, 125(B), 221, 115(2), 352, 351(3), 3(5) तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस टीम ने सभी अभियुक्तों के बताए गए पतों पर दबिश दी, लेकिन वे घरों पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 24, हैदरगढ़ द्वारा जारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश की आदेशिका उनके घरों के प्रमुख स्थानों पर चस्पा कर दी गई।

पुलिस ने मुनादी की कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को जल्द न्यायालय के समक्ष पेश होने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल; 6 की हालत गंभीर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1588
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई