Barabanki

Barabanki: दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में चोरी का सामान-जेवरात व बाइक बरामद

SHARE:

Barabanki: दबोचे गए दो शातिर चोर, काफी मात्रा में चोरी का सामान-जेवरात व बाइक बरामद

बाराबंकी में स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस ने दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद की। लखनऊ-अयोध्या हाईवे से हुई गिरफ्तारी, बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 फरवरी 2026

जनपद बाराबंकी में चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।

 

लखनऊ-अयोध्या हाईवे से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 12 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस की मदद से वांछित अभियुक्तों को लखनऊ-अयोध्या हाईवे, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

 

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मो. अमान (28 वर्ष) पुत्र मो. बशीर, निवासी करीमगंज, थाना सहादतगंज, लखनऊ
  2. अजमल (26 वर्ष) पुत्र अरशद, निवासी कैंपबेल रोड, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 67/2026 धारा 331(3)/305(ए) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित थे।

 

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:

  • हार का सेट (सोने का)
  • 8 बिछिया (चांदी की)
  • नाक की कील, झुमकी सेट, मटर माला, मांग टीका सहित हार, पायल, सिक्के व अन्य आभूषण
  • 1160 रुपये नगद
  • 31 पासपोर्ट साइज फोटो
  • 2 एलआईसी रसीद
  • 1 मोबाइल फोन
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP 32 MZ 6166)

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/111(6)/317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: निंदूरा में 121.87 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेंटर, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने किया शिलान्यास

 

ऐसे करते थे चोरी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में कॉलोनियों में घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे और रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

29 जनवरी 2026 को शांति विहार कॉलोनी, राजेन्द्र नगर स्थित एक बंद मकान से जेवरात व नगदी चोरी की गई थी, जिसका खुलासा इसी गिरफ्तारी से हुआ।

 

लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार

  • मो. अमान के खिलाफ लखनऊ व अन्य जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
  • अजमल के खिलाफ भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है।

 

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में कोतवाली नगर, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संपत्ति के लिए भाई बना कसाई, पटरे से पीट-पीटकर ले ली सगे भाई की जान

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1913
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?