Barabanki

बाराबंकी में सरकारी तालाब से अवैध मिट्टी खनन पर SDM की बड़ी कार्रवाई: छापेमारी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली और JCB की सीज, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के पलिया गांव में सरकारी तालाब से हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

SDM हैदरगढ़ की छापेमारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली और JCB मशीन सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी तालाब से मिट्टी खनन कर रहे लोगों पर शिकंजा कस दिया। सुबेहा थाना क्षेत्र के पलिया गांव में रविवार देर रात सरकारी तालाब से अवैध रूप से मिट्टी निकाले जाने की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही चालक और खनन में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया में स्थित सरकारी तालाब से लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन किए जाने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। रविवार रात भी तालाब से मिट्टी निकाले जाने की सूचना मिलने पर हैदरगढ़ उपजिलाधिकारी (SDM) राजेश विश्वकर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पत्नी ने वज़न बढ़ाने की दवा खाने से किया इंकार, नाराज़ पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी; गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

प्रशासनिक टीम के अचानक पहुंचने से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

मौके पर मिला अवैध खनन का प्रमाण

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने सरकारी तालाब में बड़े पैमाने पर मिट्टी कटान के निशान पाए। जांच में पुष्टि हुई कि तालाब से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही थी। मौके से मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन कार्य में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन बरामद की गई।

प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आम की बाग में लटकता मिला सोमवार शाम घर से निकले युवक का शव, इलाके में मचा कोहराम

सरकारी भूमि और तालाबों पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं

उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि, तालाबों और सार्वजनिक संपत्तियों से अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ खनन एवं राजस्व नियमों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनहित की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि, लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सरकारी तालाब से काफी समय से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। इससे तालाब की संरचना प्रभावित हो रही थी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अवैध खनन करने वालों पर अंकुश लगेगा।

ग्रामीणों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में सरकारी भूमि पर इस प्रकार की गतिविधियां दोबारा न हो सकें।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप

रविवार रात हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन की सख्ती से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

6312
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई