Barabanki

Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा – प्रेम प्रसंग और रंजिश में चापड़ से गला काटकर हुई थी निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद

SHARE:

Barabanki: जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र के दुर्री पुरवा गांव में हुए मिथुन रावत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की हत्या की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र के दुर्री पुरवा गांव में शनिवार को हुए 20 वर्षीय मिथुन रावत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।

Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा - प्रेम प्रसंग और रंजिश में चापड़ से गला काटकर हुई थी निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद
फाइल फ़ोटो : मिथुन रावत (मृतक)

फोन आने के बाद घर से निकला था युवक

जानकारी के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र के दुर्री पुरवा गांव निवासी छविनाथ रावत का 20 वर्षीय पुत्र मिथुन रावत शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राजा भैया के समर्थकों के बाद अब हिस्ट्रीशीटरों के परिजनों द्वारा हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन, तलवार-चाकू लहराते तस्वीरें वायरल; फैली दहशत 
गेहूं के खेत में मिला था रक्तरंजित शव

परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो शनिवार सुबह गांव के बाहर गेहूं के खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। बदमाशों ने मिथुन रावत का गला रेतकर और धारदार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा - प्रेम प्रसंग और रंजिश में चापड़ से गला काटकर हुई थी निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भी मामले के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में कुर्सी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: वनकोट गांव में दर्दनाक हादसा - घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बालक पर चढ़ा ट्रैक्टर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में कोहराम
इन आरोपियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपियों में अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, मोहम्मद आमिर पुत्र कुर्बान अली निवासी मुल्ला टोला मजरे कुर्सी थाना कुर्सी तथा अरवाज पुत्र रिजवान, मोहम्मद जावेद पुत्र नूर मोहम्मद, अरमान पुत्र रिजवान, इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली और रिजवान पुत्र अजीज निवासी ग्राम दुर्री पुरवा शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।

घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है।

प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मिथुन रावत के पिता द्वारा पहले भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोपी जेल भी जा चुके थे और फिलहाल जमानत पर बाहर थे।

बहाने से बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर की हत्या

इसके अलावा मृतक मिथुन रावत का रिजवान की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो रिजवान ने अपनी पुत्री की पिटाई भी की थी। इसी बात से नाराज होकर रिजवान ने अपने पुत्रों और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें  Barabanki: टोल कर्मियों के अभद्र व्यवहार पर फूटा भाकियू का गुस्सा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का किया घेराव

योजना के तहत मिथुन रावत को बहाने से बुलाया गया और पहले उसे शराब पिलाई गई। जब वह नशे में हो गया तो आरोपियों ने चापड़ से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1588
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई