Barabanki

Barabanki: गौहत्या आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

SHARE:

Barabanki: मसौली थाना क्षेत्र में गौहत्या के वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गौहत्या के मामलों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार देर रात मसौली थाना पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, कस्बा बांसा में चल रहे मेले के मद्देनज़र पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को सूचना मिली कि हाल ही में ग्राम सुल्तानपुर में दो गायों के वध के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी धरौली मोड़ पर किसी वारदात की फिराक में खड़ा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: SDM गुंजिता अग्रवाल की अध्यक्षता व CO गरिमा पंत की उपस्थिति में पीस कमेटी की अहम बैठक, अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी पुत्र मुन्ना, निवासी ग्राम बांसा थाना मसौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लाखों खर्च के बाद भी "सफेद हाथी" बना सामुदायिक शौचालय, खुले में शौच जाने को मजबूर महिलाएं व युवतियां

तमंचा और कारतूस बरामद, कई मुकदमे दर्ज

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में खुलासा—चोरी कर पशुओं का करता था अवैध कटान

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ सुनसान स्थानों से पशुओं की चोरी कर उन्हें खेतों में ले जाकर अवैध रूप से काटता था और मांस को आसपास के गांवों में बेच देता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,76,663 मामलों का निस्तारण, अर्थदंड व प्रतिकर के रूप में जमा कराए गए 34.79 करोड़ रुपये

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1817
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?