Barabanki

Barabanki: मंदिर में चोरी के आरोपियों को जेल ले जाते समय वकीलों से पुलिस की झड़प, सरकारी जीप में तोड़फोड़; 25-30 अज्ञात वकीलों पर FIR

SHARE:

Barabanki: वकीलों से पुलिस की झड़प, सरकारी जीप में तोड़फोड़

बाराबंकी में मंदिर चोरी के आरोपियों को जेल ले जाते समय कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प, सरकारी जीप का शीशा टूटा। 25-30 अज्ञात वकीलों पर मुकदमा दर्ज, CCTV से पहचान की तैयारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 फरवरी 2026

जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी घटनाओं के शीघ्र खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। इसी क्रम में मंदिर में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजते समय न्यायालय परिसर में अप्रत्याशित घटना सामने आई, जहां पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी हुए थे गिरफ्तार

दिनांक 06 फरवरी 2026 को हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने

  • वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम कछवा, थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी
  • जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानंद विश्वकर्मा, निवासी मदारपुर तिराहा, थाना कोठी, जनपद बाराबंकी (हाल पता: देवीगंज भिटरिया रोड, थाना असंद्रा)
यह भी पढ़ें  Barabanki: गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार शातिर किस्म का चोर है, जो पहले मंदिरों में रेकी करता था और फिर रात्रि में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी में प्राप्त चांदी व अन्य कीमती सामान को वह देवीगंज स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता था, जिसे जय विश्वकर्मा खरीदता था।

 

रिमांड के बाद जेल ले जाते समय हुआ हंगामा

प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों को रिमांड के लिए ACJM कोर्ट नंबर-17, बाराबंकी ले पहुंचे थे। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस अभियुक्तों को सरकारी जीप (UP 32 EG 3123) से जिला कारागार बाराबंकी लें जा रही थी।

इस दौरान अचानक 25-30 की संख्या में वकील सरकारी वाहन के पास पहुंच गए और अभियुको को जबरन बाहर खींचने का प्रयास करते हुए मारपीट व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हंगामे के दौरान सरकारी जीप के पीछे की विंडो का शीशा भी तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अयोध्या पुलिस पर युवक को अगवा कर थर्ड डिग्री टार्चर व अवैध वसूली का आरोप, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

 

पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को सुरक्षित जेल पहुंचाया

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह अभियुक्तों को न्यायालय परिसर से बाहर निकालकर जिला कारागार बाराबंकी में सुरक्षित दाखिल कराया।

 

25-30 अज्ञात वकीलों के खिलाफ FIR

इस संबंध में हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु मल्ल ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वकीलों ने सरकारी कार्य में बाधा, धक्का-मुक्की और सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने 25-30 अज्ञात वकीलों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

CCTV फुटेज से होगी पहचान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर घटना में शामिल वकीलों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने दलित पूर्व प्रधान को लात-घूंसो से पीटा, धारदार हथियार से भी हमले का आरोप; थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एसपी से न्याय की गुहार

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1913
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?