Barabanki

Barabanki: “अपहरण कर बेरहमी से पीटा, जूते पर नाक रगड़ कर मंगवाई माफी”—सपा नेता ने करणी सेना के पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी में फेसबुक पोस्ट विवाद के बाद सपा ब्लॉक उपाध्यक्ष पर हमला और अपहरण का आरोप। करणी सेना से जुड़े लोगों पर मारपीट, बंदूक की नोक पर धमकी और वीडियो बनाने के गंभीर आरोप।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 फरवरी 2026

आगरा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन से जुड़े विवाद के बाद अब बाराबंकी जिले में भी करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा सपा नेता की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। यहां समाजवादी पार्टी से जुड़े एक नेता ने करणी सेना से जुड़े क्षत्रिय समाज के लोगों पर अपहरण कर मारपीट, जान से मारने की धमकी और अपमानजनक कृत्य करने के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद जिले की राजनीति के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

 

कौन है पीड़ित सपा नेता?

रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के जेठवनी गांव निवासी सावन यादव पुत्र निर्मल कुमार ने खुद को समाजवादी पार्टी का ब्लॉक उपाध्यक्ष बताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। सावन यादव का कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

Barabanki: "अपहरण कर बेरहमी से पीटा, जूते पर नाक रगड़ कर मंगवाई माफी"—सपा नेता ने करणी सेना से जुड़े लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
फ़ोटो: सावन यादव (ब्लॉक उपाध्यक्ष-सपा)

श्रद्धांजलि सभा से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के हड़ाहा स्टेट में एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला; लखनऊ रेफर

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

 

करणी सेना नेता की तस्वीर और फेसबुक पोस्ट

कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह भी मंच पर मौजूद थे। उन्होंने शिवलाल यादव को माला पहनाई और उनसे आशीर्वाद लिया। इसी दौरान की गई एक तस्वीर को सावन यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया—

“जो समाजवादी पार्टी को 2 मिनट में घुटनों पर लाते थे, आज वो महाशय खुद घुटनों पर आ गए।”

बस, यही से पूरा विवाद शुरू हो गया।

पोस्ट हटाने का दबाव और धमकी का आरोप

सावन यादव का आरोप है कि पोस्ट वायरल होते ही उन्हें करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह, उनके सहयोगी ऊदल सिंह और सोनू सिंह के फोन आने लगे। फोन पर पोस्ट हटाने का दबाव बनाया गया और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

 

दिनदहाड़े हमला और अपहरण का सनसनीखेज आरोप

पीड़ित के अनुसार, 02 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे, जब वह रामसनेहीघाट स्थित रवि धर्मकांटा पर बैठे थे, तभी फॉर्च्यूनर गाड़ी (UP 41 AL 0005) समेत तीन फॉर्च्यूनर वाहनों से 15-20 लोग वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संपत्ति के लिए भाई बना कसाई, पटरे से पीट-पीटकर ले ली सगे भाई की जान

सावन यादव के अनुसार इनमें अभिनव सिंह, नरेन्द्र सिंह (सोनू), सूरज सिंह, ऊदल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शनी वर्मा सहित कई अज्ञात लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर सावन यादव को लाठी-डंडों और लात-घूंसो से बेरहमी से पीटा और जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया।

बंदूक की नोक पर धमकी और अपमान

सावन यादव का कहना है कि उन्हें रामसनेहीघाट बाईपास स्तिथ फुल्ली वर्मा की प्लाटिंग में ले जाया गया, जहां दोबारा मारपीट कर बेईज्जत किया गया।

आरोप है कि आरोपियों ने मुंह में बंदूक डालकर जान से मारने की धमकी दी, जूते पर नाक रगड़कर माफी मंगवाई और इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

 

बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

मारपीट के बाद आरोपियों ने सावन यादव को बेहोशी की हालत में दोबारा रवि धर्मकांटा के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। होश में आने पर उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सावन ने बाद में रामसनेही घाट कोतवाली जाकर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सुने सपा नेता सावन यादव का बयान

अखिलेश यादव से जान बचाने की गुहार 

सावन यादव ने विपक्षियों से जान का खतरा बताते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के नेताओं से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो ऐसे ही घुट घुट कर कर जाएंगे, इतने अपमान के बाद वो जिंदा नहीं रह पाएंगें।

यह भी पढ़ें  Barabanki: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

सामाजिक संगठनों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद जिले के विभिन्न वर्गो के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पासी उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश उर्फ संतोष रावत ने सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा—

“एक दिव्यांग और शारीरिक रूप से कमज़ोर व्यक्ति के साथ की गई यह बर्बरता न केवल अमानवीय है, बल्कि भारतीय संविधान और कानून का भी उल्लंघन है। दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

 

उन्होंने प्रशासन से पीड़ित और उनके परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

762
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई