Barabanki

Barabanki: स्कूल से घर लौटे बच्चे तो कमरे मे लटका मां का शव देखकर निकल गई मासूमों की चीखें, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के भी उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में 35 वर्षीय महिला का शव घर में बांस के छप्पर से साड़ी के फंदे से लटका मिला।

स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो उनकी चीखें निकल गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में एक दर्दनाक और संदिग्ध घटना सामने आई है। गांव के निवासी बल्लू धोबी की 35 वर्षीय पत्नी सुरस्ता का शव घर के अंदर बांस के छप्पर में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब महिला के बच्चे स्कूल से घर लौटे और अपनी मां को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही बच्चों की चीख-पुकार निकल पड़ी, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बेख़ौफ़ चोरों का तांडव, ज्वेलर्स व कम्पॉजिट शराब की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व महंगी शराब चोरी; CCTV का DVR भी ले उड़े चोर

बच्चों की चीख सुन दौड़े ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, जब बच्चे घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां को छप्पर से लटका देखा। घबराए बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसी और गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने देखा कि महिला का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।

पति अहमदाबाद में करता है मजदूरी

ग्रामीणों के मुताबिक मृतका का पति बल्लू धोबी रोजी-रोटी के लिए गुजरात के अहमदाबाद में काम करता है और काफी समय से घर नहीं आया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नगर पंचायत देवा में नाला निर्माण बना मुसीबत: अध्यक्ष हारून वारसी की कार्यशैली पर सवाल, शिकायत करने पर व्यापारियों को धमकी का आरोप

बताया जा रहा है कि महिला अपने दो मासूम बच्चों — एक बेटे और एक बेटी — के साथ गांव में अकेले रहकर उनका पालन-पोषण कर रही थी।

फाइल फ़ोटो : सुरस्ता (मृतका)
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुलिस-राजस्व टीम पर हमला करने वाले 14 वांछित आरोपियों के घर पुलिस की दबिश, फरार मिलने पर चस्पा हुआ नोटिस

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1752
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई