Barabanki

Barabanki: लखनऊ-गोंडा हाईवे पर अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पिकअप चालक समेत तीन गंभीर घायल

SHARE:

Barabanki: मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसे।

एक युवक की मौत, पिकअप चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 मार्च 2026

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य हादसे में पिकअप चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

पैदल जा रहे युवक को कुचला

पहली घटना मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर के पास हुई, जहां पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिग बैज टेनिस बॉल क्रिकेट सीजन-2 प्रतियोगिता ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन, विजेता टीम को ₹2.51 लाख का इनाम

मृतक की पहचान उदयराज पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ग्राम मौथरी, थाना जैदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिकअप पेड़ से टकराई, तीन लोग फंसे

घंटों मशक्कत के बाद निकाले गए घायल

दूसरी घटना बिन्दौरा गांव के पास हुई, जहां इंदौर से गोंडा जा रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार चालक सहित तीन लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक राकेश यादव ने टीम के साथ घंटों मशक्कत कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

घायल जिला अस्पताल रेफर

सब्जी लेकर जा रहे थे गोंडा

बताया जा रहा है कि गोंडा जिले के सब्जी व्यापारी अकील इंदौर से भिंडी लादकर पिकअप से गोंडा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki Accident: हादसे के बाद 9 दिन तक जिंदगी से जंग, आखिरकार हार गए अमरेश; परिवार में मचा कोहराम

घटना गुरुवार की भोर करीब 5 बजे हुई, जब पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में पिकअप चालक पवन पुत्र गंगा राम, अशोक पुत्र आशाराम निवासी इंदौर तथा सावन पुत्र मिशाद निवासी बड़ागांव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को पहले सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हाईवे पर बढ़ते हादसे बने चिंता का विषय

मसौली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत: घटना के समय घर में अकेली थी मृतका, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

बांग्लादेश में नदी में समाई 40 सवारियों से भरी बस….देखे घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22949
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई