Barabanki

बाराबंकी में चोरी करने घुसे बदमाश को घरवालों ने दबोचा: पेड़ से बांधकर पीटा, दो साथी दो लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के गोसूपुर गांव में चोरी की वारदात के दौरान गृहस्वामी ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया।

दो आरोपी करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदात के दौरान ग्रामीणों की सतर्कता और गृहस्वामी की बहादुरी देखने को मिली। गोसूपुर गांव में रविवार देर रात चोरी करने पहुंचे तीन बदमाशों में से एक को घरवालों ने पीछा कर पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।

छत के रास्ते घर में घुसे थे बदमाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोसूपुर गांव निवासी इरफान अली रविवार रात अपनी पत्नी के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और आंगन से होते हुए कमरे तक पहुंच गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर महिला की दर्दनाक मौत, घरेलू विवाद के बाद घर से निकली थी

बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी बदमाश एक अन्य बड़े बक्से का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हुई आवाज से घर में सो रही महिला की नींद खुल गई।

गृहस्वामी ने दिखाया साहस, एक चोर को दौड़ाकर पकड़ा

आवाज सुनकर इरफान अली की पत्नी ने शोर मचा दिया, जिससे घर के अन्य लोग भी जाग गए। खुद को घिरता देख बदमाश मौके से भागने लगे। इसी बीच इरफान अली ने साहस दिखाते हुए एक चोर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें  “पुलिस वालों को जिंदा जला दो” कहकर फूँक दी पुलिस चौकी, 11 साल बाद 22 दोषियों को अदालत ने सुनाई 7-7 साल की सजा

हालांकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी का सामान लेकर फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने चोर को पेड़ से बांधा, पुलिस को सौंपा

घर से शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को एक पेड़ से बांधकर कुटाई कर दी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों और चोरी के सामान के बारे में जानकारी जुटा रही है।

फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके फरार साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चार साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में ₹2.27 करोड़ के जमीन सौदे में ठगी का मुकदमा: IPS अधिकारी के पिता बोले- ‘सोना बेचकर दी रकम’, पलटवार में कारोबारी ने लगाए यह गंभीर आरोप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22921
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?